फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The district municipal commissioner will investigate the matter of swings being installed without permission

Ambala News: जिला नगर आयुक्त करेंगे बिना अनुमति लगाए झूलों के मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
The district municipal commissioner will investigate the matter of swings being installed without permission
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अनुशंसा पर कैंट के गांधी मैदान में बिना अनुमति लगाए गए झूलों के मामले की जांच अब जिला नगर आयुक्त की ओर से की जाएगी। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव ने कार्रवाई के निर्देश नगर आयुक्त को दिए हैं। कैंट के गांधी मैदान में किसी विभाग की अनुमति के बिना ही फन फेयर लगाने के लिए ठेकेदार ने बड़े झूले व अन्य सामान लगा लिया था। मामला मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव को मामले की जांच के निर्देश देते हुए पत्राचार किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांधी मैदान को किराए पर देने की पाबंदी है। ऐसे में मैदान में इतना बड़ा फन फेयर नगर परिषद की बिना अनुमति और बिना रसीद काटे कैसे लग गया। मंत्री विज ने इस संबंध में पूरी जांच कर दोषी अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बाकायदा संंबंधित ठेकेदार पर मामला भी दर्ज हुआ था। मंत्री विज की शिकायत के बाद शहरी स्थानीय निकाय आयुक्त एवं सचिव द्वारा जिला नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed