{"_id":"6276dc6bf7de921f9e0bac46","slug":"the-dispute-between-sdm-and-lawyers-is-not-stopping-ambala-news-knl107433692","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व वकीलों के बीच नहीं थम रहा विवाद, बॉयकोट की रणनीति के बदलाव पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व वकीलों के बीच नहीं थम रहा विवाद, बॉयकोट की रणनीति के बदलाव पर विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के वकीलों ने एकत्रित होकर एसडीएम नारायणगढ़ की कोर्ट के बॉयकोट मामले में आगामी रणनीति पर चर्चा की। निर्णय लिया कि अगर एसडीएम नारायणगढ़ का मामलों की सुनवाई के दौरान रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आता तो बॉयकोट की अपनी रणनीति में बदलाव में विचार करेंगे। गौरतलब है कि नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के वकीलों ने एसडीएम नारायणगढ़ की कोर्ट का बॉयकोट किया हुआ है। जिसके चलते इन दिनों वकील और कलेक्टर आमने- सामने है।
वकीलों की मांग है कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं हो जाता तब तक वकील उनकी अदालत में पेश नहीं होंगे। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के प्रधान धर्मवीर ढींडसा ने कहा कि एसडीएम नारायणगढ़ के द्वारा बतौर कलेक्टर व असिस्टेंट कलेक्टर, राजस्व से जुड़े मामलो की सुनवाई की जाती है, लेकिन एसडीएम के द्वारा तय शुदा कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मामलों का निपटारा न कर गलत व कानूनी प्रक्रिया को अनदेखा कर एक तरफा फैसले किये जा रहे थे, जिसके बाबत अनेक वकीलों से शिकायतें मिल रही थी कि एसडीएम नारायणगढ़ की कार्य प्रणाली के कारण न्याय प्रक्रिया में बांधा पहुंच रही है। बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के जनरल हाउस की मीटिंग हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं किया जाता, कोई भी वकील उनके न्यायालय में पेश नहीं होगा।
उनकी कोर्ट के कार्यों को लेकर वकीलों की कुछ शिकायतें हैं जिनके बारे में मेरे रीडर ने भी आज एसोसिएशन के प्रधान व पदाधिकारियों से बात की है। यदि एसोसिएशन को उनके कोर्ट के कार्यालय में कोई शिकायतें हैं तो मैं उनके साथ बैठकर बातचीत करने को तैयार हूं। उनकी शिकायतें दूर करूंगा ताकि कोर्ट का कार्य विधिवत रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
नीरज, एसडीएम, नारायणगढ़