फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The devastation after the flood

Ambala News: बाढ़ के बाद तबाही का मंजर,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The devastation after the flood
अंबाला छावनी के टांगरी बांध ​स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए
अंबाला। उफान पर आई टांगरी की जद में बसी दर्जनों कॉलोनियों में तबाही का मंजर आज भी ताजा है। इस मंजर को बयां कर रहा है यहां जमा कीचड़ और मलबे के ढेर। यहां नजर आती है नागरिकों की बेबसी और प्रशासन की अनदेखी।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में बाढ़ को आए आज 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। यहां से पानी को निकल गया, लेकिन कीचड़ अब भी जमा है। हालात ये हैं कि न तो कोई अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा है और न ही कोई आ रहा है। करीब आधा दर्जन कॉलोनी में हालात इस कद्र बिगड़े हैं कि परिषद कर्मचारियों की राहत देखते देखते वह खुद ही अपने-अपने घरों के बाहर सड़कों की भी सफाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सफाई कराने के कोई हजारों रुपये में ट्रैक्टर तो कोई मजदूर पर खर्च कर रहा है तो कोई खुद ही भूखे प्यासे रोजाना सुबह कीचड़ निकालने में जुटा है। न्यू शक्ति नगर, शिव पुरी कॉलोनी, न्यू टैगोर गार्डन जैसी कॉलोनी के लोगों की मानें तो अभी तक कोई भी मलबा और कीचड़ हटाने नहीं आया। इंतजार करने के बाद उन्हें भी सफाई का जिम्मा उठाना पड़ा है। पूरे इलाके की सूरत बिगड़ी पड़ी है। कई बार परिषद कर्मचारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई के नाम पर भेदभाव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर एक फीट कीचड़, भीतर सफाई बेमायने

स्थानीय लोगों से बातचीत की गई तो उनकी आंखें भर आई। क्षेत्रवासी अनीता देवी, मंजू रानी, सोनिया, सचिन का कहना था कि बाढ़ में सब कुछ खत्म हो गया है। घर के हालात यह है कि भीतर सफाई कर हो गई लेकिन बाहर एक-एक फीट तक पानी जमा है। ऐसे में घरों में सफाई का क्या फायदा। जबकि नालियां व सीवरेज ब्लॉक होने के कारण निकासी तक नहीं हो रही। पीने का पानी में भी मिट्ठी आ रही है। आखिर करें तो क्या करें। इतना पैसा भी नहीं है कि कहीं दूसरे कॉलोनी में जाकर रहने लग जाए।
फोटो: 20
सुबह से निकाल रहे कीचड़ : मनीष
न्यू टैगोर गार्डन निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि सुबह से काॅलोनी के लोग नालियों में जमा कीचड़ को निकाल रहे हैं और अब दोपहर हो गई है। इसके बाद ट्रैक्टर की सहायता से उसे इकट्ठा किया जा रहा है व प्रशासन की ओर से काई मदद नहीं मिली है।
फोटो: 21
नगर परिषद दे ध्यान : श्याम
श्याम शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने मिलकर अपने रुपयों से ट्रैक्टर किराये पर लिया और उसकी मदद से सड़क पर जमा कीचड़ और मलबे को हटाया जा रहा है। नगर परिषद को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इलाके में सफाई तो करवा ही सकते हैं।
फोटो: 22
बीस दिनों से बुरा हाल : अनिल
अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले 20 दिनों से बहुत बुरा हाल है। प्रशासन की और से कोई भी मदद के लिए नहीं मिली और न ही कोई सफाई कर्मी सफाई करने आया है। पहले तो बाढ़ ने सब खत्म कर दिया और अब तो गंदगी में ही जीवनयापन करने को भी मजबूर हो गए है।
फोटो: 23
टॉयलेट भी ब्लॉक : राधिका
राधिका शर्मा ने बताया कि वह न्यू टैगोर गार्डन की निवासी है और उनके घरों के टॉयलेट ब्लॉक हुए पडे़ हैं। जिसके कारण शौचालय जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीने का पानी भी नहीं है।

वर्जन
टांगरी में उनकी तरफ से मलबे का उठान किया जा रहा है। किसी की कोई समस्या है तो उनके संज्ञान में डाले। तुरंत ही उसका समाधान किया जाएगा।
विनोद बैनिवाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद

अंबाला छावनी के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए

अंबाला छावनी के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए

अंबाला छावनी के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए

अंबाला छावनी के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए

अंबाला छावनी के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए

अंबाला छावनी के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन के लोग सड़क पर जमा कीचड़ हटाते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed