फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The department will check anemia by running a campaign

Ambala News: अभियान चलाकर एनिमिया जांचेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The department will check anemia by running a campaign
अंबाला सिटी। महिलाओं में बढ़ती कमजोरी और गर्भावस्था के दौरान जोखिम के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से एनिमिया जांच अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान अगले सप्ताह से 10 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की खून जांच कराई जाएगी। इनमें सबसे अधिक जांच गर्भवतियों की होगी। अभियान के लिए विभाग की ओर स्वास्थ्य कर्मियाें को प्रशिक्षण भी दिया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालाें में मरीजों का एचबी जांचा जाएगा। जिनमें कमी मिलेगी उन्हें दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

एनिमिया सबसे बड़ी समस्या
एनिमिया गर्भावस्था के जोखिम का सबसे बड़ा कारण है। खून की कमी के कारण कुपोषित माता को प्रसव में परेशानी होती है। ऐसे में कई बार माता की मौत भी हो जाती है। इसलिए गर्भवतियों की जांच करना और भी जरूरी हो जाता है। जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान एनिमिया होता है उन्हें दवा देकर या फिर भी गंभीर हालात में टीका लगाकर एचबी की मात्रा बढ़ाई जाती है। जिससे उन्हें प्रसव में परेशानी कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वर्गों में होगी जांच
छह माह से 59 माह, पांच वर्ष से 9 वर्ष, 10 वर्ष से 19 वर्ष, 20 वर्ष से 49 वर्ष, गर्भवती महिलाएं, श्रमिक व अन्य इसके साथ- साथ एएनएम और आशाएं की भी जांच होगी। जांच के बाद रिपोर्ट में से अधिक गंभीर मरीजों की सूची बनाकर भेजी जाएगी। इसके बाद उन मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा।

वर्जन
एनिमिया अभियान 10 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों की जांच होगी। इस अभियान में सबसे अधिक कुपोषित और गर्भवतियों पर विशेष नजर रहेगी।
-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed