फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The daytime heat of 38.2 degrees Celsius brought sweat, and the nighttime storm felled 53 trees.

Ambala News: 38.2 डिग्री सेल्सियस की गर्मी ने दिन में निकाला पसीना, रात्रि को आंधी से 53 पेड़ गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The daytime heat of 38.2 degrees Celsius brought sweat, and the nighttime storm felled 53 trees.
आंधी के बीच गीता गोपाल चौक पर गिरी प्रतिमा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर,
विज्ञापन


अंबाला सिटी। बुधवार का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सबसे गर्म रहा। दिन में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शाम तक यही हाल रहा। इसके बाद रात्रि को अचानक से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आई। आंधी के कारण 53 पेड़ गिर गए वहीं आधा दर्जन से अधिक फीडर डाउन हो गए। बराड़ा, नारायणगढ़, शहजादपुर, साहा क्षेत्र में पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। आंधी के कारण कैंट में गीता गोपाल चौक पर लगी नई प्रतिमा धड़ाम से गिर गई। गनीमत रही कि यहां से कई वाहन गुजर रहे थे। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद 15 मिनट की तेज बारिश हुई, जिसने मौसम खुशनुमा कर दिया। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात्रि तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आंधी के बीच गीता गोपाल चौक पर गिरी प्रतिमा। संवाद

आंधी के बीच गीता गोपाल चौक पर गिरी प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed