फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The daughter achieved success at the national level by running

Ambala News: बेटी ने दाैड़कर राष्ट्रीय स्तर पर बनाया मुकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The daughter achieved success at the national level by running
​शि​क्षिका और डीपीई मलकीत सिंह के साथ नेशनल ​खिलाड़ी रितिका।
अंबाला। मजदूर पिता के घर जन्मे तीन बच्चों ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि वे खेल की दुनिया में पहचान बनाएंगे। वे एथलेटिक में भाग लेंगे और अपना और अपने पिता का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं रितिका और उसके दो भाइयों की। इनके पिता विनोद मजदूरी से घर का खर्च चलाते हैं। इसके बावजूद रितिका ने मेहनत की और दौड़ में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बहन को देखकर बड़ा भाई और छोटा भाई भी एथलेटिक्स की तैयारी करने लगा। ये दोनों भी राष्ट्रीय और स्टेट स्तर पर पहचान बना चुके हैं। खिलाड़ी बताते हैं कि पिता खेल के लिए खुराक नहीं दिला पा रहे थे तो डीपीआई कोच मलकीत सिंह ने रितिका के लिए खुराक का इंतजाम किया। इसके बाद रितिका नहीं रुकी।
विज्ञापन

ऐसे हुई रितिका के खेल की शुरुआत
रितिका गांव के ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। जब वह आठवीं कक्षा में थी। तब गांव के बच्चे स्कूल के मैदान में खेलने जाते थे। यह देख रितिका के मन में खेलने की उमंग जागी और रितिका ने दौड़ना शुरू किया। रितिका ऐसी दौड़ी कि राज्य स्तर पर प्रथम आई। तीन बार नेशनल खेल एक स्वर्ण लिया और दो बार भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रितिका की उपलब्धियां
जिला स्तर 12 स्वर्ण, पांच साल तक स्टेट खेली, जिसमें एक स्वर्ण और दो रजत, भोपाल और महाराष्ट्र में दो बार नेशनल चैंपियनशिप में भागीदारी की। इसके अलावा गुरुग्राम में आयोजित तीसरे नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। गीता जयंती पर पांच किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed