फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The craze of beautiful rakhis in the markets of Ambala City, gift pack brother-sister-in-law and Laddu Gopal Rakhi became the center of main attraction,

अंबाला सिटी के बाजारों में छाया सुंदर राखियों का क्रेज, गिफ्ट पैक भाई-भाभी व लड्डू गोपाल राखी बनी मुख्य आर्कषण का केन्द्र,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The craze of beautiful rakhis in the markets of Ambala City, gift pack brother-sister-in-law and Laddu Gopal Rakhi became the center of main attraction,
अंबाला सिटी के मानव चौक के बाजार में राखियों की खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर से देहात तक राखियों के बाजार सज गए हैं। एक से बढ़कर एक राखियां लोगों को लुभा रहीं हैं। आकर्षक रेंज और डिजाइन में उपलब्ध राखियों की खरीद के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। थोक मार्केट में छह रुपये से लेकर 1200 तक की राखियां पसंद की जा रही हैं। इसमें विशेष तौर पर पीपी पैकिंग, कार्ड पैकिंग, डिब्बी पैकिंग, कुंदन राखी, स्पेशल अमेरिकन डायमंड राखी ग्राहकों की पसंद बन रही है।
विज्ञापन

भाई-बहनों के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन 11 अगस्त को है, लेकिन एक पखवाड़े पहले से ही लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। खासतौर से दूरदराज रह रहे भाइयों के लिए बहनों ने राखी की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला सिटी के थोक विक्रेताओं ने बताया कि इस बार राखी का सीजन बहुत अच्छा चल रहा है। लॉकडाउन के बाद यह पहला सीजन है, जोकि पूर्व दिनों की तर्ज पर चल रहा है। विशेष तौर पर पीपी पैकिंग, कार्ड पैकिंग, डिब्बी पैकिंग, कुंदन राखी, स्पेशल अमेरिकन डायमंड राखी लोगों की पसंद बन रही है। वहीं धागा राखी, लुंबा राखी, बच्चों के लिए टॉयस राखी, फैंसी राखी, लाइट व म्यूजिक राखी, स्टोन राखी, जरकन राखी, किड्स राखी की भी खरीददारी हो रही है। इसी प्रकार लड्डू गोपाल राखी, मैचिंग गिफ्ट सेट भाई-भाभी राखी की डिमांड मार्केट में ज्यादा चल रही है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के खास मौके पर विशेष तौर पर राखी गिफ्ट सेट पैक बनाए गए हैं, जो कि 150 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक हैं। यह भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखियों की विभिन्न वैरायटी की खरीदारी करने के लिए प्रतिदिन दूरदराज के कस्बों से दुकानदार मार्केट में पहुंच रहे हैं, वहीं शहर भर से भी महिलाएं व युवतियां राखियों की खरीदारी करने के लिए मार्केट पहुंच रही हैं। मार्केट में ग्राहकों की भीड़ को देखकर थोक विक्रेताओं के चेहरे खिले हुए हैं।
बीते 10 वर्षों से राखी का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन इस बार खास बात यह है कि सभी प्रकार की वैरायटी से संबंधित राखियां खुद बनाकर तैयार की गई हैं, जो कि ग्राहकों को बहुत पसंद आया आ रही हैं। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए अगले सीजन में अंबाला की तैयार राखियों की सप्लाई पूरे देश में प्रारंभ की जाएगी।
संजय कुमार, राखी थोक विक्रेता अंबाला सिटी।
ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर राखियां तैयार करवाई गई हैं, जिसके लिए कोलकाता, मुंबई व अहमदाबाद आदि क्षेत्रों से मैटेरियल मंगवाया गया था, उस खास मैटेरियल से हर प्रकार की वैरायटी की राखियां तैयार की जा रही हैं, जो कि ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं।
रवि कुमार, राखी थोक विके्रता अंबाला सिटी।
मार्केट में आए ग्राहकों का रुझान ज्यादातर राखी गिफ्ट सेट भाई-भाभी राखी की ओर आकर्षित हो रहा है, क्योंकि यह स्पेशल गिफ्ट पैक भाई-भाभी के लिए बनाया गया है, जोकि 150 रुपये से शुरू होकर करीब 1200 तक बिक रहा है। गिफ्ट पैक राखी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। ---तरुण जैन, राखी थोक विक्रेता, अंबाला सिटी।

ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुंदर सुंदर राखियां दुकान में सजाई गई हैं, जिसमें विशेष तौर पर किड्स राखी, लाइट-म्यूजिक राखी व लड्डू गोपाल रखी मुख्य आर्कषण का केंद्र बनी हुई है, जोकि ग्राहकों को बहुत पसंद भी आ रही है। इस बार ग्राहकों के लिए मुंबई व कोलकाता के स्पेशल कारीगरों द्वारा बनाई गई राखियां ग्राहकों को दी जा रही हैं। जिसको लेकर ग्राहक बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं।
अशोक सचदेवा, संचालक, यशिका गिफ्ट गेलरी अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed