{"_id":"67f6c9e2a647d0cbeb036ca0","slug":"the-corporation-will-spend-three-crore-rupees-on-maintenance-ambala-news-c-36-1-amb1003-140564-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम रखरखाव पर खर्च करेगा तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम रखरखाव पर खर्च करेगा तीन करोड़ रुपये
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 2025-26 के लिए नगर निगम का बजट 181 करोड़ पारित हो चुका है। इस बजट में निगम ने शहर के कई विकास कार्यों के लिए बजट रखा है। कई कार्यों को लेकर बजट कम किया गया है जबकि कई कार्यों का बजट बढ़ाया भी गया है। हैरानी इस बात की है कि बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों की समस्या निगम के सामने चुनौती बनी हुई है।
इन समस्या पर निगम ने कार्य तो किया लेकिन निगम समाधान करने में फेल रहा। जहां निगम बेसहारा गोवंश के लिए टेंडर कर रहा है तो वहीं आवारा कुत्तों के लिए चार बार निगम ने टेंडर मांगे हैं, मगर एजेंसी दिलचस्पी नहीं दिखा रही।
वहीं, नए बजट में शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी के लिए तीन करोड़ का बजट पारित किया गया है। यह बजट स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-कॉलोनी की बात करें तो कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा पसरा रहता है। कई जगहों पर पुरानी लाइट खराब हो चुकी हैं। इनकी जगह नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगनी है। अभी तक यह लाइट भी नहीं लगी। यह लाइट भी एक वर्ष से निगम के कमरे में धूल फांक रही हैं।
बजट में कई विकास कार्य का बजट बढ़ाया तो किसी का हुआ कम
घर-घर एकत्रित करने, ट्रांसपोटेशन, कूड़े का निस्तारण में 12 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया। 2025-26 के लिए यह बजट 13 करोड़ 30 लाख रुपये रखा गया है।
नगर निगम कार्यालय भवन के रखरखाव व मरम्मत पर 33 लाख 51 हजार खर्च किए गए। इसे बढ़ाकर एक करोड़ किया गया है।
पब्लिक पार्किंग, स्टेडियम के रखरखाव व मरम्मत के लिए इस बार 20 लाख का बजट रखा गया है।
पार्क के रखरखाव व मरम्मत के लिए 13 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए गए। इस बजट को 2025-26 में 3 करोड़ रुपये रखा गया है।
वाहनों का रखरखाव और मरम्मत पर 6 लाख 77 हजार रुपये खर्च किए गए। नए बजट में इसे 20 लाख रुपये रखा गया है।
श्मशान घाट के रखरखाव व मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये का बजट रखा गया है।
शौचालय के रखरखाव व मरम्मत के लिए 22 लाख 68 हजार रुपये खर्च किए गए। नए बजट में यह राशि बढ़ाकर 30 लाख रुपये की गई है।
स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी के रखरखाव के लिए इस बार 3 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। बीते बजट में यह राशि नहीं रखी गई थी।
शहर में सड़क व गलियों के रखरखाव पर 6 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए गए। इस राशि को 5 करोड़ रखा गया है। यह बजट कम किया गया है।
आवारा कुत्तों की नसबंदी पर 64 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए। यह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये रखी गई है।
वर्जन
शहर के विकास कार्यों को देखते हुए बजट को सदन में पारित किया गया है। इस बजट से शहर का अच्छे से विकास होगा। आने वाले दिनों में शहर में विकास कार्यों की गति तेज होगी और शहर को चमकाया जाएगा।
शैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।