फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation will install new transformers in the city keeping a target

Ambala News: लक्ष्य रखकर शहर में नए ट्रांसफाॅर्मर लगाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The corporation will install new transformers in the city keeping a target
अंबाला सिटी। गर्मी के सीजन में शहर के बिजली उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बिजली निगम पिछले कई महीनों से शहर में नए ट्रांसफार्मर लगा रहा है, जबकि कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जा रहा है। शहर में अभी तक कुल 45 ट्रांसफार्मरों को लेकर निगम कार्य कर चुका है। इनमें से 18 ट्रांसफार्मर नए लग चुके हैं, जबकि 27 ट्रांसफार्मरों की क्षमता को दोगुना किया है। अब निगम की ओर से 40 और नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

एक ट्रांसफार्मर पर 1.50 लाख का खर्च
बिजली निगम की ओर से इन ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए 30 अप्रैल तक का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कि गर्मी के सीजन में उपभोक्ता को राहत मिल सके। निगम की ओर से एक ट्रांसफार्मर लगाने पर करीब 1 लाख 50 हजार रुपये तक का बजट खर्च हो रहा है। दरअसल, पिछले साल गर्मी के मौसम में शहर के कई क्षेत्र ऐसे थे, जिनमें ट्रांसफार्मर ओवरलोड था। इस वजह से उन कॉलोनी व सेक्टर में बिजली कट लगता रहता था। निगम ने सर्दी के मौसम में इन ट्रांसफार्मर को चिन्हित कर वहां कार्य किया। अब इन ट्रांसफार्मर को लगाया जा रहा है। अंबाला शहर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ कई ट्रांसफार्मर की क्षमता को दोगुना भी किया जा रहा है। बीते गर्मी के सीजन में जिन ट्रांसफार्मरों पर दिक्कत आई थी, उनका सर्वे कर कार्य शुरू किया गया। नए ट्रांसफार्मर लगाने व उनकी क्षमता दोगुना करने का कार्य कई माह से चल रहा है। आने वाली 30 अप्रैल तक कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed