फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation is investigating the records of meters of more than 5 kilowatts.

Ambala News: 5 किलोवाट से अधिक के मीटर की कुंडली खंगाल रहा निगम

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The corporation is investigating the records of meters of more than 5 kilowatts.
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बिजली निगम की ओर से हर माह में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पिछले माह भी निगम की ओर से 24 लाख से ज्यादा की चोरी पकड़ी गई थी। सितंबर माह में लगातार चोरी पकड़ने की कार्रवाई चल रही है। हैरानी की बात यह है कि लोग मीटर बाहर खंभे निकलने के बाद भी मीटर को बायपास कर, मीटर में कुंडी लगाकर और डायरेक्ट कुंडी से बिजली चोरी कर रहे हैं। वहीं, निगम की ओर से 5 किलोवाट से अधिक के मीटर की कुंडली भी खंगाली जा रही है।
अंबाला शहर डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में मीटर को बाईपास कर, कुंडी लगाकर सहित अन्य तरीकों से बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि निगम की ओर रोजाना चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कई ऐसे मीटर जिनका लोड ज्यादा, बिल आ रहा कम
बिजली निगम के रिकाॅर्ड में कई ऐसे मीटर भी हैं कि जिनका बिजली लोड ज्यादा है, लेकिन उनका बिजली बिल कम आ रहा है। ऐसे बिजली मीटर की चेकिंग भी निगम कर रहा है और सूची भी बनाई जा रही है ताकि ऐसे मीटर की चेकिंग कर चोरी को पकड़ा जा सके। बीते माह निगम ने बिजली चोरी चोरी पकड़ी थी, जिसमें मीटर को बायपास कर चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed