फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The complainant arrived at 9:30, but the officials arrived an hour late.

फरियादी पहुंच गए 9:30 बजे, एक घंटा देरी से आए अधिकारी

Tue, 20 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The complainant arrived at 9:30, but the officials arrived an hour late.
शहर उपायुक्त कार्यालय पर परिवार पहचान पत्र में आय कम न होने की ​शिकायत लेकर पहुंचे बलवीर सिंह।  - फोटो : लापता अभिजीत सिंह उर्फ वंशु सिंह।
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। समाधान शिविर में अधिकारी समय पर नहीं पहुंच रहे। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में शिविर लगाया गया जहां 20 फरियादी आए। शिविर में फरियादी तो करीब 9:30 बजे तक पहुंच गए, जबकि अधिकारी एक घंटा देरी से आए। समाधान शिविर का समय सुबह 10 से 12 बजे तक है। डीसी किसी काम से बाहर थे तो सुबह 11 बजे तक नगराधीश शिविर में पहुंचे। अधिकारियों की गैरमौजूदगी में विभिन्न विभागों के कर्मचारी ही समस्याएं सुनते दिखे। लोगों का आरोप है कि वह अपनी फरियाद के लिए बार-बार चक्कर काट रहे हैं, उन्हें समाधान नहीं मिल पा रहा है। ज्यादातर समस्याएं परिवार पहचान पत्र में गलती और बीपीएल राशन कार्ड कटने की आईं।
पीपीपी में आय नहीं हो रही कम
बराड़ा के उगाला गांव के बलवीर सिंह ने बताया कि बीते वर्ष दिवाली के दिनों में दो ट्रकों के चपेट में आने से उनकी बाजू कट गई थी। अब उन्हें सरकार से आर्थिक सहायता लेनी है, मगर उनके परिवार पहचान पत्र में आय को तीन लाख कर दिया गया है, जबकि पहले पीपीपी में आय 75 हजार थी। वह शिविर में पहले दो बार चक्कर काट चुके हैं। अब फिर उनको ग्राम सचिव के पास जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में चार संपत्ति की अटैच
धन्यौड़ी गांव के कृष्ण लाल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दिव्यांग हैं। उनके परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य की चार संपत्ति अटैच कर दी गई। इस वजह से उनका गुलाबी राशन कार्ड कट गया। 7 महीने से वह परिवार पहचान पत्र में से अटैच की गई संपत्ति को हटवाने के लिए सीएससी और बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इस वजह से उनका गुलाबी राशनकार्ड नहीं बन पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड में नहीं बदल रहा नाम
न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी के रमेश कुमार ने बताया कि राशनकार्ड में उनका नाम जगमोहन लिख दिया गया। इस वजह से बीपीएल राशनकार्ड कट गया। उनका दिल का ऑपरेशन होना है, लेकिन बीपीएल राशनकार्ड कटने के कारण वह अपना ऑपरेशन नि:शुल्क नहीं करवा पा रहे। उनके इलाज के लिए 1 लाख से ज्यादा का खर्च बताया गया है। वह इतने पैसे देने में सक्षम नहीं है। उनका बीपीएल राशनकार्ड जल्द बनाया जाए।
बुढ़ापा पेंशन के लिए तीन महीने से काट रहे चक्कर
मटहेड़ी जट्टां के रहने वाले बुजुर्ग बंत सिंह ने बताया कि नवंबर माह से उनकी बुढ़ापा पेंशन नहीं आ रही है। उनके परिवार पहचान पत्र में भी उनकी वार्षिक आय 27 हजार रुपये दर्शाई जा रही है, लेकिन उनकी पेंशन नहीं आ रही। अब वह विभाग के चक्कर काट रहे हैं, अब तक उनकी पेंशन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
आज समाधान शिविर के लिए निकलते समय मेरी गाड़ी खराब हो गई थी इस कारण से थोड़ा व्यवधान हुआ, हालांकि विभाग के अन्य कर्मचारियों को समस्या सुनने के लिए कह दिया गया था ताकि फरियादी को दिक्कत न आए।

- अभिषेक गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट, अंबाला

शहर उपायुक्त कार्यालय पर परिवार पहचान पत्र में आय कम न होने की शिकायत लेकर पहुंचे बलवीर सिंह। 

शहर उपायुक्त कार्यालय पर परिवार पहचान पत्र में आय कम न होने की शिकायत लेकर पहुंचे बलवीर सिंह। - फोटो : लापता अभिजीत सिंह उर्फ वंशु सिंह।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed