फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city council tightened its grip on dairy operators, issuing challans to four.

Ambala News: नगर परिषद ने डेयरी संचालकों पर कसा शिकंजा, चार के काटे चालान

Sat, 06 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The city council tightened its grip on dairy operators, issuing challans to four.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डेयरी संचालकों पर नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। रिहायशी क्षेत्रों में खुली डेयरी संचालकों के चालान काटने की कार्रवाई नगर परिषद ने शुरु कर दी है। महेशनगर क्षेत्र में खुली डेयरियों के प्राथमिक चरण में 500-500 रुपये के चार चालान काटे गए हैं।
इसके साथ ही डेयरी संचालकों को चेतावनी भी जारी की गई है कि वो डेयरियों को रिहायशी क्षेत्रों से स्थानांतरित करें, अन्यथा डेयरी से निकलने वाले गोबर और गंदगी के निस्तारण की समुचित प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नहीं सुधर रहे हालात : रिहायशी क्षेत्र में खुली डेयरियों से निकला गोबर व गंदगी गली-मोहल्ले की नालियों में गिराई जा रही है। ऐसे में नालियां बंद पड़ी हुई हैं। ऐसी शिकायत महेशनगर क्षेत्र में रहने वाल क्षितिज, पंकज, गौरव व मनोज आदि ने नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक को दी। शिकायत के बाद जब विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वो हालात देखकर हैरान रह गए कि नालियां गोबर से अटी हुई हैं और इसका निस्तारण डेयरी संचालकों द्वारा नहीं किया जा रहा, जब डेयरी संचालकों से इसका कारण पूछा तो वो जवाब नहीं दे पाए, हालांकि इससे पहले भी कई बार डेयरी संचालकों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया गया था, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed