फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The car of a Congress leader was stopped and pressure was created on him not to testify

Ambala News: कांग्रेसी नेता की गाड़ी को रुकवाकर गवाही न देने का बनाया दवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
The car of a Congress leader was stopped and pressure was created on him not to testify
अंबाला। कांग्रेसी नेता हरबीर महल को चंडीगढ़ से अंबाला आते समय पंजाब के जीरकपुर के पास कुछ बदमाशों से रोक लिया। जब उन्होंने रोकने का कारण पूछा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। हरबीर महल ने कहा कि दोनों युवकों ने उनसे कहा कि अगर तुमने गुरमान सिंह, परवीर उर्फ पीरू ओर दलबीर उर्फ दल्ली के खिलाफ कोर्ट में गवाई दी तो तेरा भी वही हाल करेंगे जो तेरे बाप का हुआ था। जिसके बाद उन्होंने अपने व परिवार के लिए बदमाशों से जान का खतरा बताया है। उन्होंने नग्गल पुलिस को शिकायत देते हुए सुरक्षा व शिकायत पर कार्रवाई करने की अपील की है। कांग्रेसी नेता हरबीर महल ने अंबाला नग्गल पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मेरे पिता हरविलास सिंह आढ़त का काम करते थे ओर 19 अक्टूबर को 2024 को शाम के समय गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। जिसका केस कुरुक्षेत्र कोर्ट में चल रहा है। जिसमें हरबीर की गवाही चल रही है और 27 अगस्त को फिर गवाही होनी है। लेकिन इससे पहले ही बुलेट सवार युवकों द्वारा गवाही न दिए जाने की धमकी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed