{"_id":"670ef14488633988f10a43e4","slug":"the-bus-going-to-katra-has-been-closed-for-three-months-ambala-news-c-36-1-sknl1003-131174-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन महीने से बंद पड़ी कटरा जाने वाली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन महीने से बंद पड़ी कटरा जाने वाली बस
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस।
अंबाला। अंबाला से जम्मू के कटरा जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस तीन महीने से बंद पड़ी है, जिसके कारण जम्मू और कटरा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रीगण दूसरे डिपो और अन्य राज्यों की बसों में कटरा जा रहे हैं। वहीं अंबाला डिपो के अधिकारियों की मानें तो कटरा में टाइम टेबल न मिलने और अंबाला डिपो में चालक, परिचालक की कमी बताया जा रहा है।
नारायणगढ़ से कटरा के लिए अप्रैल माह में रोडवेज ने बस का संचालन शुरू किया गया था। यह बस नारायणगढ़ से रोजाना सुबह साढे़ सात बजे कटरा के लिए रवाना होती थी। इसके बाद यह अंबाला छावनी, लुधियाना वाया जालंधर होते हुए शाम करीब सात बजे के समय कटरा पहुंचती थी।
कटरा पहुंचने के बाद यह बस रात का स्टे कर अगले दिन सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर नारायणगढ़ के लिए रवाना होती थी। इस तरह से इस बस ने चार महीने गुजार दिए। कटरा में काउंटर समय ठीक नहीं मिलने और चालक परिचालक के साथ मारपीट होने के कारण जुलाई माह में इस बस को बंद कर दिया गया । तब से लेकर अभी तक कटरा के लिए बस का संचालन बंद पड़ा है। तीन महीने बीतने के बाद भी बस का संचालन शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
वर्जन
कटरा में काउंटर का समय नहीं मिलने और जम्मू में चालक, परिचालक के साथ की गई मारपीट के बाद अंबाला से कटरा जाने वाली बस का संचालन बंद कर दिया गया।
संजीव, ड्यूटी इंस्पेक्टर, नारायणगढ़ सब डिपो, अंबाला।