फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The burden on farmers should be reduced, housewives say have mercy on the kitchen

Ambala News: किसान पर घटे बोझ, गृहिणियां बोलीं किचन पर हो रहम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The burden on farmers should be reduced, housewives say have mercy on the kitchen
किसान दारा सिंह
अंबाला सिटी। केंद्रीय बजट पर किसान और महिलाएं भी राहत की उम्मीद कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि बीते महीनों में आटे और दाल के दाम काफी बढ़ गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि बजट में इन पर लगने वाले कर में कुछ कटौती होगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इधर, किसानों ने भी सरकार के उम्मीद लगाईं हैं। किसानों ने कहा कि खाद के दामों और उपलब्धता से लेकर पराली प्रबंधन में मिलने वाले अनुदान राशि में भी सरकार को बढ़ोतरी करनी चाहिए। इसके साथ ही खरपतवारों पर कर की सीमा को थोड़ा कम करना चाहिए। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पराली प्रबंधन की राशि बढ़े
किसान खुशप्रीत सिंह ने बताया कि सरकार को पराली प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाते हुए उसके अनुदान राशि में बढ़ोतरी करनी चाहिए। इसके साथ ही गांठें बनाने के लिए जो मशीन सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाती है, उसका दायरा भी बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद और खरपतवार पर घटे जीएसटी
किसान दारा सिंह ने बताया कि किसानों को अब फसलों के लिए खाद और खरपतवार की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में कंपनियां भी इनके दामाें को अपने अनुसार बढ़ाती रहती है। इसलिए सरकार को इनके कर में थोड़ी कमी लानी चाहिए। जिससे किसानों का खर्च थोड़ा कम हो सके।
महंगाई ने बढ़ाया बजट
गृहिणी संगीता ने बताया कि बीते माह से ही आटे के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 30 रुपए से बढ़कर आटा 38 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। दाल के दाम भी 10 से 20 रुपए तक बढ़ गए हैं। ऐसे में सबसे जरूरी चीज के दाम बढ़ने से उनके घर का बजट बढ़ गया है।

पेट्रोल की दाम में हो कमी
अध्यापिका प्रियंका ने बताया कि इन दिनों पेट्रोल के दाम बहुत अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे में रोजाना आने-जाने वालों को राहत देने के लिए सरकार को पेट्रोल के कर में कटौती करनी चाहिए। इसके साथ ही घरेलू सामान में भी कटौती करनी चाहिए।

किसान दारा सिंह

किसान दारा सिंह

किसान दारा सिंह

किसान दारा सिंह

किसान दारा सिंह

किसान दारा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed