फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The budget released for Buniyaad centers fell short, demand is being sent

Ambala News: बुनियाद केंद्रों के लिए जारी बजट पड़ा कम, भेजी जा रही डिमांड

Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The budget released for Buniyaad centers fell short, demand is being sent
अंबाला सिटी। प्रदेश के 22 जिलों में शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए 103 मिशन बुनियाद केंद्रों पर किराया भत्ता आधा ही जारी हुआ। इस वजह से विद्यार्थियों को किराया भत्ता नहीं मिल पा रहा है। विभाग ने प्रदेश के 103 केंद्रों के लिए करीब 2.22 करोड़ का बजट जारी किया था। सभी जिलों में यह पैसा पहुंचने के बाद और बजट की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, अंबाला जिले की बात करें तो यहां 16 लाख का बजट मिशन बुनियाद केंद्रों पर आया था। सभी बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों को चार रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भत्ता मिलता है मगर यह बजट काफी कम है। अब अंबाला में 25 लाख बजट की मांग और की गई है।
विज्ञापन

सभी जिलों में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से मिशन बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं। इन केंद्रों पर 9वीं व 10वीं की पढ़ाई करवाने के साथ ही ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई, नीट और सुपर-100 परीक्षा के लिए करवाई जा रही तैयारी

बुनियाद केंद्रों में विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली जेईई, नीट और सुपर-100 की परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। इन बुनियाद केंद्रों में विद्यार्थियों को आईआईटीयन शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। अंबाला की बात करें तो यहां पांच बुनियाद केंद्र राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं।


जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि मिशन बुनियाद केंद्रों पर विद्यार्थियों को चार रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भत्ता मिलता है। विभाग ने अंबाला में 16 लाख का बजट जारी किया था, लेकिन सभी खंडों में चल रहे मिशन बुनियाद केंद्र की ओर से करीब 25 लाख और बजट की डिमांड की गई है। सभी खंड और बजट की डिमांड कर रहे हैं। यह डिमांड बनाकर विभाग को भेजी जा रही है।
---------

इन जिलों को मिला था इतना बजट

जिला टीए की रकम
अंबाला 16 लाख
भिवानी 13.60 लाख

चरखी-दादरी 10.48 लाख
फरीदाबाद 6.74 लाख

फतेहाबाद 5.30 लाख
गुरुग्राम 2.42 लाख

हिसार 20 लाख
झज्जर 1.10 लाख

जींद 13 लाख
कैथल 4.10 लाख

करनाल 8.80 लाख

कुरुक्षेत्र 14.50 लाख
महेंद्रगढ़ 5.57 लाख

नूंह 4.72 लाख
पलवल 4.50 लाख

पंचकूला 6.60 लाख
पानीपत 6.35 लाख
रेवाड़ी 3.78 लाख

रोहतक 6.81 लाख

सिरसा 10.70 लाख
सोनीपत 19.45 लाख

यमुनानगर 15.70 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed