{"_id":"685b008615033e779b08f22e","slug":"the-blocked-drain-will-open-soon-water-drainage-will-be-easy-ambala-news-c-36-1-amb1003-144997-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जल्द खुलेगा बंद नाला, पानी निकासी होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जल्द खुलेगा बंद नाला, पानी निकासी होगी सुगम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-8 के क्षेत्र में पानी की निकासी करने वाला नाला बंद होने पर स्थानीय निवासियों ने मेयर प्रतिनिधि और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा को अवगत कराया। इसके बाद निगम कार्यकारी अभियंता, जेई और ठेकेदार को बुलाया गया।
उन्होंने अधिकारियों को मौके पर इस समस्या से अवगत करवाया। मौके का निरीक्षण के बाद तय किया गया कि बंद किए नाले को दोबारा खोला जाएगा, जिससे कि पानी की निकासी हो सके। मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए सेक्टर-9 में टीपीएस की कनेक्टिविटी के लिए पाइप डालकर कार्य चल रहा था।
इसी दौरान ठेकेदार ने नाले को बंद कर दिया, जबकि यह नाला सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-8 के इलाकों से बरसाती पानी को आगे लेकर जाता था। जिससे स्थानीय निवासियों में रोष था। उन्होंने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इस समस्या के बारे में अवगत करवाया। वहीं, सेक्टर-9 के स्थानीय निवासी अैर पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने कहा कि सेक्टर-9 में पानी की निकासी को लेकर पाइपलाइन डाली जा रही है। इस पाइपलाइन को टीपीएस से कनेक्ट किया जाएगा। इससे घरों में जलभराव होने की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां से सेक्टर-9 का बरसाती पानी निकलता था, उस प्वाइंट को बंद कर दिया गया था। इस समस्या का समाधान करने के लिए मेयर प्रतिनिधि एवं मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा की ओर से अधिकारी बुलाए गए और इसका समाधान करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए धरातल पर कार्य कर रहे हैं।