{"_id":"6a99d2b29cad4b2e47063164","slug":"the-beautiful-costumes-of-shri-krishna-and-radha-captivated-the-hearts-ambala-news-c-36-1-sknl1003-168932-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन
विज्ञापन
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो के प्राथमिक विभाग द्वारा जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से संपूर्ण विद्यालय परिसर कृष्णमयी वातावरण में सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचे।
विद्यार्थियों ने कान्हा के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों, संवादों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचाार्य हरिन्द्र सिंह लांबा ने कहा कि पर्व- हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों के वाहक हैं। मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने बच्चों को जन्माष्टमी के धार्मिक महत्व के बारे में बताया