{"_id":"622a4df7ba6f01262166c785","slug":"the-beat-of-drums-and-drums-on-the-victory-of-bjp-gulal-flew-a-lot-ambala-news-knl1014879139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत पर ढोल-नगाड़ों की ताल, खूब उड़े गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत पर ढोल-नगाड़ों की ताल, खूब उड़े गुलाल
विज्ञापन
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने चार राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। इधर भाजपा की चार राज्यों में शानदार जीत के बाद छावनी निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूब गए।
शाम के समय गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई देने के बाद ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे। भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बाजारों में कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ कार्यकर्ता बाइक पर झंडे लगाकर बाजारों में घूमते हुए दिखाई दिए और जीत की बधाई दी।
बीएलए वन बलकेश वत्स व सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल ने कहा कि इस प्रचंड जीत का पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यकर्ताओं की निष्ठा और लग्न को जाता है। इस अवसर पर बीएस बिंद्रा, ओम सहगल, अजय पराशर किरण पाल चौहान, बीएस विजेंद्र चौहान, ललित चौधरी, संजीव सोनी, राम बाबू यादव, अधिवक्ता पुनीत सिरपाल, इकबाल ढांडा, विजय कुमार, दीपक भसीन आदि मौजूद रहे।