फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The audience became happy after listening to the Shabd Kirtan

Ambala News: शब्द-कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
The audience became happy after listening to the Shabd Kirtan
अंबाला। मीरी-पीरी के मालिक धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व पर एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जोकि अंबाला सिटी स्थित गुरुद्वारा श्री मंजी बावली साहिब से निकाला गया। जानकारी देते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल तथा अंतरंग कमेटी सदस्य तरविंदरपाल सिंह ने बताया कि धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज की छेवीं ज्योत धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज का प्रकाश दिवस 22 जून को पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सपाटु रोड, मीरी-पीरी चौक, नाहन हाउस, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली बाजार, तंदूरा वाला बाजार, पुरानी मंडी से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया तथा पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने जोहर दिखाए, वहीं शब्दी व कीर्तनी जत्थों सहित श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी,बैंड पार्टी तथा स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर कीर्तन का विभिन्न बाजारों में संगठनों द्वारा प्रसाद तथा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा मंजी बावली साहिब के मैनेजर जज सिंह तथा मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह ने बताया के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा मंजी साहिब और गुरुद्वारा बादशाही बाग सहित अंबाला सिटी व छावनी के अन्य गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग शनिवार को डाले जाएंगे। तदुपरांत विशेष गुरमत समागम होंगे जोकि सुबह आठ बजे से रात 10.30 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed