{"_id":"6743b64fb82bf0d620083e27","slug":"the-artisan-stole-away-jewelry-and-cash-worth-lakhs-ambala-news-c-36-1-amb1002-133304-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कारीगर ही ले उड़ा लाखों के गहने, नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कारीगर ही ले उड़ा लाखों के गहने, नकदी
विज्ञापन
कच्चा बाजार में लाखों के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी लेकर शुरू की जांच: सोशल
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित मकान में सोने के जेवर तैयार करने वाला कारीगर ही लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी अर्जुन ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही कारीगर काम पर आया था।
दवाई लेने के बहाने 7 लाख रुपये के जेवर सहित दस हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने कारीगर की सीसीटीवी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी कोलकाता के फुरफरा शरीफ गांव निवासी एस के गोलम मोस्तफा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे कारीगर के जरिए आरोपी लगा था। उससे भी पूछताछ कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता कच्चा बाजार निवासी अर्जुन ने बताया कि घर पर ही ज्वेलरी बनाने का काम करता है। उसके पास कोलकाता के फुरफरा शरीफ गांव निवासी एस के गोलम मोस्तफा कारीगर है। जो उनके पास दूसरे कर्मचारी की मदद से पांच दिन पहले ही लगा था। 23 नवंबर को सुबह 10 बजे वह दवाई लेने के बहाने निकल गया था। उसके फोन नंबर के जरिए संपर्क करना चाह तो नंबर बंद जा रहा है।