फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The arrival and departure timings of buses will change on many routes

Ambala News: कई रूटों पर बदलेगा बसों के आने-जाने का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The arrival and departure timings of buses will change on many routes
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बस। संवाद
अंबाला। यात्रियों को समय पर और बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरियाणा रोडवेज कई रूटों पर समय सारणी में बदलाव करेगी। इसमें दिल्ली चंडीगढ़, रोहतक चंडीगढ़ की समय सारणी के लिए बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर मुख्यालय की ओर से पानीपत में एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में हरियाणा के लगभग सभी डिपो के अधिकारी और चंडीगढ़ मुख्यालय से अधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने बैठक में समय सारणी को लेकर अपने अपने विचार रखे। वहीं इस समय सारणी को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस ड्राफ्ट को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में निदेशक हरियाणा राज्य परिवहन के पास भेजा जाएगा। वहां से अप्रूवल होने के बाद नई समय सारणी लागू कर दी जाएगी।
बदलेगी इन रूटों की समय सारणी
चंडीगढ़ से दिल्ली, दिल्ली से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से रोहतक, रोहतक से चंडीगढ़ की आवागमन करने वाली लगभग 17 बसों की समय सारणी में बदलाव होगा। इसमें वातानुकूलित बसें भी शामिल होंगी। मौजूदा समय में अंबाला डिपो की 14 बसे रोजाना चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए विभिन्न समय पर संचालन करती हैं। इसी तरह से दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए 14 बसे संचालन करती हैं। इनमें से 10 बसें वाया अंबाला छावनी होते हुए चंडीगढ़ रवाना होती हैं। जबकि पांच बसों को अंबाला में रोककर रोडवेज वर्कशाप भेज दी जाती हैं। वहीं डिपो चंडीगढ़ से रोहतक के लिए तीन बसों का संचालन करता है। यह बसें चंडीगढ़ से यात्रियों को लेकर वाया अंबाला छावनी होते हुए रोहतक जाती है। इसी तरह से रोहतक से चंडीगढ़ के लिए वापसी में भी तीन बसाें का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों को ओर भी बेहतर सुविधा देने के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली, और चंडीगढ़ से रोहतक की ओर आवागमन करने वाली बसों की समय सारणी में बदलाव किया जाएगा।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed