फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The appearance of Shastri Colony roads will change, Rs 2 crore will be spent

Ambala News: बदलेगा शास्त्री कॉलोनी की सड़कों का स्वरूप, लगेंगे दो करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
The appearance of Shastri Colony roads will change, Rs 2 crore will be spent
इंदिरा पार्क के बाहर नाले के साथ लगते रास्ते के हालात। संवाद
अंबाला। शास्त्री कॉलोनी के लोगों को जल्द ही नई सड़कों की सौगात मिलेगी। गृहमंत्री के निर्देश पर यहां सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से सड़कों को बनाया जाएगा, जोकि 20 से 25 साल तक खराब नहीं होंगी।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों की रुपरेखा के लिए नगर परिषद सदर ने योजना तैयार कर ली है और इन सड़कों के निर्माण को लेकर निविदा भी जारी कर दी है। सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को काफी फायदा होगा। बारिश के दिनों में पानी की निकासी भी उचित तरीके से हो पाएगी। मौजूदा समय में शास्त्री कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़कें बनी हैं। इनमें से अधिकांश का स्तर ऊंचा-नीचा हो गया है।
विज्ञापन

नाइट फूड स्ट्रीट के साथ खाली रास्ते पर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। अभी यह सड़क इंदिरा पार्क तक बनी हुई है, अब इसे सड़क का विस्तार विजय रत्न चौक तक किया जाएगा ताकि इस रास्ते से भी वाहन आवागमन कर सकें। इस योजना पर भी लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के तैयार होने से बाजार आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा और वो राय मार्केट के पीछे और गांधी मार्केट के पीछे अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे। इसी रास्ते से वो मल्टीलेवल पार्किंग तक भी पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख से भरे जाएंगे गड्ढे
छावनी के रिहायशी क्षेत्रों सहित अन्य सड़कों पर हो चुके गड्ढों को भरने का कार्य भी नगर परिषद द्वारा करवाया जाएगा। इस पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना को पूरा करने के लिए निविदा लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है जोकि आगामी कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
बाजार की सड़कों की खुली निविदा
लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंबाला छावनी के बाजारों की सड़कों की निविदा खुल गई है। इसमें तीन एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। अब तीनों एजेंसियों को दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। जो एजेंसी नियमों की पालना में अव्वल रहेगी, उसे सड़कों के निर्माण की निविदा जारी कर दी जाएगी। इस प्रकिया में लगभग 10 दिन का समय लग जाएगा।

वर्जन
शास्त्री कॉलोनी में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं इंदिरा पार्क के बाहर नाले से लेकर विजय रत्न चौक तक भी सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार बाजार की जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है। उनकी निविदा खोल दी गई है। इसमें तीन एजेंसियों ने रूचि दिखाई है। दस्तावेज और नियम पूरा करने वाली एजेंसी को यह ठेका जारी किया जाएगा। इसमें 10 दिन का समय लगेगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed