{"_id":"65206cd9c9319a317805ef28","slug":"the-appearance-of-broken-roads-in-20-wards-of-the-city-will-change-ambala-news-c-36-1-amb1003-11721-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर के 20 वार्डों में टूटी सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर के 20 वार्डों में टूटी सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के वार्डों में सड़कों का बुरा हाल है। कहीं पूरी सड़क टूटी पड़ी है तो कहीं सड़क में इतने गड्ढे हैं कि वाहन चालकों का निकलना मुश्किल है। इन सड़कों की हालत सुधारने के लिए पार्षद भी कई बार आवाज उठा चुके हैं। अब नगर निगम ने इन सड़कों की हालत सुधारने का निर्णय लिया है। निगम जल्द ही सभी 20 वार्डों में टूटी सड़कों की सूरत बदलने के लिए टेंडर लगाएगा। ये टेंडर एक सप्ताह में लगने की उम्मीद है। सड़क बनने से वार्ड के लोगों को राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार शहर में 20 वार्ड हैं। इन वार्डों में कई सड़कों की हालत काफी खराब है। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने सड़क में काफी गड्ढे हैं। इसी तरह घासमंडी की तरफ भी इंटरलॉकिंग सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। इसी तरह अन्य सेक्टरों में भी सड़कों की हालत दयनीय है। वार्डाें कह इन टूटी सड़कों को बनाने के लिए निगम की बैठकों में भी पार्षद आवाज उठा चुके हैं।
-- -- -- -
बाढ़ आने से सड़कों की हालत हुई खस्ता
दरअसल, जुलाई में आई बाढ़ के बाद कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई। सेक्टरों में भी बाढ़ का पानी कई दिनों तक जमा रहने से सड़कें टूट गई और कई गहरे गड्ढे हो गए। जलभराव होने से जंडली पुल के पास और सेक्टर-9 की सड़क टूट गई। कॉलोनियों में भी कई सड़कों को नुकसान हुआ। अब इन टूटी सड़कों पर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जल्द ही सप्ताह में शहर के सभी वार्डों में सड़कों को बनाने के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। वार्डों में जो भी सड़कें टूटी हुई हैं, उनको बनवाया जाएगा।
संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम, अंबाला शहर।