फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The ancient Sheetla Mata fair will be held on the 10th in Jagadhauli.

Ambala News: जागधौली में 10 को लगेगा प्राचीन शीतला माता मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The ancient Sheetla Mata fair will be held on the 10th in Jagadhauli.
माता शीतला दरबार जागधौली। संवाद
मंदिर में मिट्टी के बर्तन कंडेरा चढ़ाने की परंपरा, बच्चों का कराया जाता है पहला मुण्डन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। जागधौली गांव में 10 मार्च को एक दिवसीय शीतला माता मेले का आयोजन किया जाएगा। होली के त्योहार के बाद पहले मंगलवार को लगने वाले इस मेले में हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि माता शीतला चेचक, नेत्र विकार और फोड़े-फुंसी जैसे असाध्य रोगों को हरने वाली देवी हैं।
मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने से बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े दोष दूर होते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु परंपरा के अनुसार मिट्टी से बना विशेष बर्तन कंडेरा अर्पित करते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं और बच्चों का पहला मुण्डन भी करवाया जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन

बासी भोजन का लगेगा भोग
शीतला माता को स्वच्छता की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। पूजन की परंपरा के तहत देवी को एक दिन पूर्व बने बासी भोजन यानी बसौड़ा का भोग लगाया जाता है। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि 12 बजे विधि-विधान से पूजन और भोग की रस्म अदा की जाएगी। प्राचीन परंपरा के अनुसार, मंदिर के ठेकेदार के घर से माता की ज्योत लाई जाती है और पहला भोग भी ठेकेदार के घर से आए बासी भोजन का ही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल का होगा आयोजन
जागधौली सरपंच पति रणदीप राणा ने बताया कि इस वर्ष मंदिर चढ़ावे का ठेका 18 लाख 50 हजार रुपये में हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख 39 हजार रुपये अधिक है। इस बार ठेकेदार तिलकराज के घर से ज्योत और भोग लाया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से मेले के दौरान भव्य दंगल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नामी पहलवान दम दिखाएंगे। समस्त ग्रामवासी मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed