फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Ambala military area was the target of spies.

Ambala News: जासूसों के निशाने पर था अंबाला का सैन्य क्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Ambala military area was the target of spies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अति-संवेदनशील सैन्य क्षेत्रों में शामिल कैंट इलाके में संदिग्ध कैमरे लगाकर जासूसी करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है।
दिल्ली से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सेना और वायुसेना की खुफिया इकाइयां अलर्ट हो गई है। पकड़े गए आरोपियों से खुलासा हुआ है कि उनके निशाने पर सैन्य क्षेत्र भी था।
इसको लेकर ही सेना की सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्य क्षेत्र व उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में जांच की कि कोई संदिग्ध कैमरा तो नहीं लगा। इसके अलावा सेना की सुरक्षा एजेंसियां सैन्य क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर भी नजर बनाए गए है। हालांकि दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों को काबू कर इस साजिश पर नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन

अंबाला के बकनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास मलौर गांव व देवी नगर नेशनल हाईवे पर कैमरे मिलने के बाद सेना के साथ-साथ इलाका पुलिस भी अलर्ट है। जिलेभर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभों, पेड़ों के साथ-साथ दीवारों पर देखा जा रहा है कि कोई सोलर कैमरा तो नहीं लगा। हालांकि पुलिस का दावा है कि 15 फरवरी को नेशनल हाईवे से दो कैमरे एएसआई ने रूटीन के जांच के दौरान ही पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed