फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The aim is to unite the Brahmin community: Ashok

ब्राह्मण समाज को एकत्रित करना उद्देश्य : अशोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
The aim is to unite the Brahmin community: Ashok
बराड़ा। समस्त ब्राह्मण समाज के सभी अंश को एक मंच पर एकत्रित कर उनके हितों की रक्षा करना हमारा एकमात्र उद्देश्य है। यह शब्द कुरुक्षेत्र से आए अशोक शर्मा व राजकुमार वत्स ने कहे। वे सोमवार को ब्राह्मण समाज की जागृति के लिए 14 जुलाई को प्रस्तावित ब्राह्मण समरसता यात्रा के लिए निमंत्रण देने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को कठिन मेहनत से जोड़ना पड़ेगा तभी समाज एकत्रित इकट्ठा हो पाएगा। उक्त बातें गोसाई आश्रम पर प्रदीप गोसाई व अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समस्त ब्राह्मण समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कुरुक्षेत्र से पधारे अशोक शर्मा व राज कुमार वत्स (कुरूक्षेत्र) ने कहे। उन्होंने कहा वेद पुराणों में पहले चार वर्ण प्रणाली होती थी लेकिन बाद में विदेशी आक्रांताओं ने ब्राह्मण समाज को कमजोर करने के लिए अलग-अलग जातियां में बांट दिया। अशोक शर्मा ने कहा कि भट्ट, पांचाल, धीमान, जांगड़, व्यास, जोगी, बैरागी, गोसाई, डकोत, महाब्राह्मण, सारस्वत, त्यागी, गौड़, पूर्वांचली, गढ़वाली, उपाध्याय, मैथिली, कुल 18 जाति ब्राह्मण के ही अंश है।
विज्ञापन

अब समय आ गया है कि इन सभी जातियों को उचित सम्मान मिले। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समरसता अभियान की शुरुआत पूरे शोध के बाद 1 जनवरी 2023 को कुरुक्षेत्र से हुई। इसमें हम हरियाणा के 13 जिलों में 400 बैठक कर चुके हैं। कुरुक्षेत्र में सभी ब्राह्मण घटकों की धर्मशाला में भी बहुत संख्या में बैठक हुई है। अब आगामी 14 जुलाई को ब्राह्मण समरसता के लिए अंबाला से समालखा (पानीपत) तक एक कार रैली निकाली जाएगी। जिसमें ब्राह्मण समाज से जुड़े सभी घटक अंश शामिल होंगे। रैली का 20 जगह स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप गोसाई, अशोक शर्मा, डा. कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, देवेंद्र राय, विश्व कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed