फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The agency will investigate the security arrangements in the water park

एजेंसी करेगी वाटर पार्क में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The agency will investigate the security arrangements in the water park
मुलाना। झूला टूटने से एक शिक्षिका की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने एचटूओ फन वाटर पार्क के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उपायुक्त के आदेश पर पार्क को सील कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि शनिवार को जय पब्लिक स्कूल अधोई बराड़ा से स्कूल के बच्चे और शिक्षिकाएं एचटूओ फन वाटर पार्क मनका में घूमने के लिए गए थे। इस दौरान झूले की सेफ्टी ग्रिल टूट गई और दो शिक्षिकाएं तथा दो छात्राएं 15 फीट ऊपर से नीचे आ गिरीं। हादसे में एक शिक्षिका रिया गर्ग-23 की मौत हो गई। वहीं एक शिक्षिका और दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद प्रशासन ने अब पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाएं जांचने का निर्णय लिया है। इसके तहत गठित की गई टीम वाटर पार्क में जाकर सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच करेगी और रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेगी। इससे पहले उपायुक्त के आदेश पर पार्क को सील कर दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर सुखजिंद्र सिंह निवासी घग्गड़ जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थंबड़ गांव निवासी मृतक शिक्षिका रिया गर्ग के पिता श्रवण गर्ग ने थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

झूलों के सुरक्षा व्यवस्था के जांच की उठाई जा रही मांग
वाटर पार्क में झूले की सेफ्टी ग्रिल टूटने के कारण हुए हादसे के बाद से अब क्षेत्रीय मेलों में लगने वाले झूलों के जांच की भी मांग उठने लगी है। क्षेत्रवासी सुनील, राहुल, सुमित व अन्य का कहना है कि समय समय पर क्षेत्र में मेलों का आयोजन किया जाता है। इसमें भी इसी प्रकार के झूले लगते हैं। इन झूलों को लगाने से पहले उनकी जांच नहीं की जाती है, इसीलिए प्रशासन को प्रत्येक मेले से पहले लगने वाले झूलों की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर पार्क में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले तत्काल प्रभाव से पार्क को सील करा दिया गया है।
- विक्रम सिंह, उपायुक्त, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed