{"_id":"69c19ce5b46b351ce209cf98","slug":"the-accused-who-was-out-on-bail-in-a-molestation-case-attacked-the-students-father-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160255-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छेड़खानी में जमानत पर आए आरोपी ने छात्रा के पिता पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छेड़खानी में जमानत पर आए आरोपी ने छात्रा के पिता पर किया हमला
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में घायल संंजीव नैयर की बेटी पुलिस को जानकारी देती हुई: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छेड़खानी के मामले में जमानत पर आए आरोपी ने युवती के पिता हाउसिंग बोर्ड निवासी संजीव नैयर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव करते हुए संजीव के दोनों हाथ पर गहरे घाव होने से लहूलुहान हो गए। हमलावर भीड़ एकत्रित होते देखकर मौके से भाग गया। आरोपी ने यह वारदात कैंट के रामबाग रोड पर सब्जी की खरीदारी करते समय की।
यह वही आरोपी है जिसे कुछ समय पहले छात्रा से छेड़खानी पर पुलिस ने बाजार में गंजा कर घुमाया था। घायल संजीव उसी छात्रा के पिता हैं। राहगीरों ने उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से रेफर होने के बाद परिजन एमएम सद्दोपुर अस्पताल ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर आरोपी को काबू कर लिया है।
घायल संजीव नैयर का आरोप है कि जमानत पर आए मुकुल ने उन पर कैंट के रामबाग स्थित सब्जी मंडी में धारदार हथियार से कई वार किए थे लेकिन हाथ आगे करने के कारण जान बच गई। उधर, सब्जी मंडी में अचानक हुए हमले के बाद हलचल मच गई। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अंबाला कैंट डीएसपी रमेश ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।