फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused of growing opium among vegetables was arrested

Ambala News: सब्जियों के बीच अफीम उगाने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The accused of growing opium among vegetables was arrested
प्लॉट में पौधों को देखती बराड़ा पुलिस। संवाद - फोटो : पुष्पा बेन
बराड़ा। बराड़ा में एक क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को जब इस मामले की भनक पड़ी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेती को नष्ट किया और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गुरदेव मोहल्ला निवासी पंकज कुमार ने अपने घर के पास सतवंत कौर के प्लॉट में सब्जियां लगा रखी हैं लेकिन इन सब्जियों के बीच में उसने अफीम के पौधे भी लगा रखे थे। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली कि यहां अफीम की खेती जा रही है। जब पुलिस गुरदेव मोहल्ला में पहुंची तो एक युवक उक्त प्लाॅट के अंदर जा रहा था। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पंकज कुमार के रूप में बताई।
विज्ञापन


जब पुलिस उसके साथ प्लॉट में पहुंची तो देखा वहां सब्जियों के साथ काफी संख्या में अफीम के पौधे भी लगाए हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में पंकज से पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने अफीम के पौधों को उखाड़कर अपने साथ ले लिया और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्लॉट से अफीम के 56 पौधे अपने कब्जे में लिए हैं जिनका वजन दो किलो 418 ग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिर रिहायशी क्षेत्र में खुलेआम कैसे उगा रहा था अफीम

उल्लेखनीय है कि गुरदेव मोहल्ला शहर के बीचोंबीच पड़ता है और काफी व्यस्ततम इलाका है। इसके आसपास कई कॉलोनियां भी बसी हुई हैं। हैरानी वाली बात है कि इस क्षेत्र में खुलेआम अफीम कैसे उगाई जा रही है। फिलहाल यह पुलिस जांच में पता चलेगा कि आखिर यह खेती कैसे की जा रही थी।




वर्जन

पुलिस ने सूचना के आधार पर पंकज कुमार को प्लॉट में अफीम के पौधों समेत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अफीम की खेती गैरकानूनी है और अन्य कोई भी ऐसा काम ना करे। नशा बेचने वालों के खिलाफ भी पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

प्रमोद राणा, थाना प्रभारी बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed