Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The 35th annual Urs has begun at the shrine of Sakhi Sarwar Lalan Wala Pir.

Ambala News: सखीं सरवर लालां वाला पीर की दरगाह पर 35वां वार्षिक उर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The 35th annual Urs has begun at the shrine of Sakhi Sarwar Lalan Wala Pir.
दरगाह पर वा​​र्षिक उर्स कार्यक्रम में चादर चढ़ाने जाते श्रद्धालु। संस्था
मुलाना। कस्बा स्थित सखीं सरवर लालां वाला पीर की दरगाह पर दो दिवसीय 35वें वार्षिक उर्स का शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आगाज हुआ। इस अवसर पर दरगाह परिसर और मजार को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही मुलाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिन्होंने दरबार में चादर चढ़ाकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र बिलमा और गांव के नंबरदार राधेश्याम ने विधिवत झंडा रस्म अदा कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के सरपंच प्रवीण कुमार ने बैंड-बाजों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा को रवाना किया, जिसने पूरे कस्बे की परिक्रमा की। कार्यक्रम में अंबाला से विशेष रूप से पहुंचे संत बब्बू भक्त जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता का संदेश देती है। कोई भी धर्म छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी धर्म मानवता की सेवा, आपसी प्रेम और भाईचारे की शिक्षा देते हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांझी संस्कृति को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्स के दौरान आयोजित विशेष कव्वाली कार्यक्रम में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने देर तक कव्वालियों का आनंद लिया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दो दिवसीय उर्स के चलते दरगाह परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।

दरगाह पर वार्षिक उर्स कार्यक्रम में चादर चढ़ाने जाते श्रद्धालु। संस्था

दरगाह पर वार्षिक उर्स कार्यक्रम में चादर चढ़ाने जाते श्रद्धालु। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed