{"_id":"675b4646e986a64ad3050bc8","slug":"thar-hits-a-pickup-being-repaired-on-the-roadside-ambala-news-c-18-1-knl1004-538663-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: थार ने सड़क किनारे ठीक हो रही पिकअप को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: थार ने सड़क किनारे ठीक हो रही पिकअप को मारी टक्कर
Fri, 13 Dec 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नारायणगढ़-अंबाला मुख्य रोड स्थित पंजोखरा के पास थार ने सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप को टक्कर मार दी। वीरवार हुए हादसे में पिकअप सवार सात व्यक्ति व एक मैकेनिक भी चोटिल हो गया।
घायलों की पहचान केसरी गांव निवासी 30 वर्षीय सिकंदर, 21 वर्षीय मनीष, 50 वर्षीय ओम प्रकाश, 25 वर्षीय पिंटू, 24 वर्षीय चंदन, 50 वर्षीय रणजीत, आशीष व एक अन्य मैकेनिक के रूप में हुई। जबकि रणजीत व सिकंदर की बिगड़ती तबीयत को देख चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। हादसे के बाद थार चालक भी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
अंबाला-शामली परियोजना में ठेकेदार के पास काम रहे हैं घायल: महिंद्रा पिकअप सवार घायल ओम प्रकाश ने बताया कि सभी घायल अंबाला-शामली परियोजना में ठेकेदार के पास काम कर रहे हैं। महिंद्रा पिकअप में सवार होकर व अन्य कर्मचारियों के साथ काम से जा रहा था कि अचानक ब्रेक डाउन हो गया। उसे दुरुस्त करवाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे।
विज्ञापन
अभी मैकेनिक काम कर रहा था कि अचानक पीछे से थार ने टक्कर मार दी। हादसे के समय गाड़ी में एक कर्मचारी था व बाकी पास खड़े हुए थे। उधर, सब इंस्पेक्टर श्याम लाल ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बोलेरो चालक को काबू कर
लिया जाएगा।