{"_id":"66199d93d6ae4fa6b109e404","slug":"textile-traders-facing-problems-due-to-lack-of-clearance-ambala-news-c-36-1-ame1006-121409-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निकासी नहीं होने से परेशानी रहे कपड़ा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निकासी नहीं होने से परेशानी रहे कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
सन्नी।
अंबाला सिटी। शहर के अंडरपास की तरफ कपड़ा मार्केट में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण दुकानदारों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों का कहना है कि हल्की बारिश से ही उनकी दुकानों में कई फुट पानी भर जाता है। मजबूरन रात के समय जब भी बरसात होती है उन्हें अपनी दुकानें संभालने के लिए मार्केट में दौड़ लगानी पड़ती है। यहां पर बने नाले की निकासी भी नहीं होती। गंदा पानी नाले से बाहर सड़क पर आ जाता है और आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों ने पानी की समस्या को देखते हुए अपनी दुकानों के काउंटरों को भी कई फुट ऊंचा करवाया है। फिर भी दुकानों गंदा पानी भर जाता है और सारा सामान खराब हो जाता है।
गंदे पानी की बदबू से बुरा हाल
बुटीक संचालक सन्नी ने बताया कि नालियाें में निकासी नहीं है इसलिए गंदा पानी गली में भर जाता है। बदबू के कारण उन्हें वहां पर काम करने में भी परेशानी होती है। पानी के कारण मक्खी मच्छर भी पैदा हो रहे है।
विज्ञापन
पानी के कारण दुकान करनी पड़ती है बंद
टाइलों की दुकान के संचालक सोमनाथ ने बताया कि जब भी बरसात होती है उन्हें अपना सारा माल गोदाम में रखना पड़ता है। कई दिनों तक बरसाती पानी दुकान से निकल नहीं पाता। इससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ता है।
काउंटर करवाने पड़ रहे ऊंचे
दुकानदार सचिन ने बताया कि पानी के कारण उन्हें अपनी दुकान का काउंटर नीचे से कई फुट तक ऊंचा करवाना पड़ा है। पानी के कारण दुकान के गद्दे भी खराब हो जाते है।
गंदगी से अटे पड़े नाले
दुकानदार अंकित जैन ने बताया कि नालों के निर्माण के लिए उन्होंने पत्र भी लिखा था। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। नालियों में गंदगी के ढेर लगे हुए है सफाई कर्मचारी भी सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते है।
अगले सप्ताह कपड़ा मार्केट के दुकानदारों को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिलेंगे और नालों के निर्माण को लेकर मांग करेंगे।
-मिथुन वर्मा, पार्षद