फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Test samples will be taken in the OPD of pregnant women only.

Ambala News: गर्भवतियों के ओपीडी में ही लिए जाएंगे टेस्ट के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Test samples will be taken in the OPD of pregnant women only.
छावनी नागरिक अस्पताल की महिला ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़: संवाद
अंबाला। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अब छावनी नागरिक अस्पताल में माह में तीन दिन महिलाओं की ओपीडी में ही टेस्ट के सैंपल लिए जाएंगे। विभाग की ओर से हर माह नौ, 10 और 23 तारीख को न केवल गर्भवती को गुड़ और चने वितरित किए जाते हैं बल्कि अब से उसी दिन आने वाले महिलाओं के जांच के बाद लिखे जाने वाले टेस्ट के सैंपल भी ओपीडी से ही लिए जाएंगे। सुबह 11 बजे तक बाकायदा लैब का स्टाफ ओपीडी में ही काउंटर लगाकर बैठेगा और सैंपल लेगा।
विज्ञापन

यह अभियान गर्भवतियों की सुविधा को देखते हुए शुरू हुआ है। इसमें महिलाओं को जागरुक करना होता है। रोजाना महिला ओपीडी में आने वाले गर्भवती और अन्य की संख्या 250 से 300 तक पहुंच जाती है। ऐसे में करीब 50 प्रतिशत तक को जरूर पड़ने पर टेस्ट भी लिखे जाते हैं। जबकि लैब चौथी मंजिल पर है। हालांकि यह सुविधा केवल तीन दिन के लिए ही है बाकि दिन रोजाना की तरफ ही जाना पड़ेगा। मंगलवार से इस सुविधा को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

डिलिवरी से पहले और बाद में एहतियात बरतने बारे करते हैं जागरूक

अस्पताल में आने वाले गर्भवतियों को डिलिवरी से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाता है। बाकायदा नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई जाती है जो समय-समय पर उन्हें मॉडलों आदि के माध्यम से जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ही हर माह के तीन दिन टेस्ट के सैंपल ओपीडी से ही लेने की सुविधा शुरू की गई है। इस अभियान के तहत ही गर्भवती महिलाओं को जागरूक करना व उनमें गुड व चने आदि वितरित करना शामिल है।
डॉ. मंजू, महिला रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed