फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tenth pass youth will also be able to get seeds after completing diploma

Ambala News: दसवीं पास युवा भी डिप्लोमा करने के बाद ले सकेंगे बीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Tenth pass youth will also be able to get seeds after completing diploma
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह ने कहा कि अब 10वीं पास युवा भी डिप्लोमा करने के बाद बीज, खाद व दवाई बेचने संबंधित लाइसेंस ले ले सकेंगे। क्योंकि हरियाणा एग्रीकल्वर मैनेजमेंट एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (हमेटी) की ओर से 10वीं पास युवाओं को डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर (बेसी) कराया जाएगा। 48 सप्ताह का प्रशिक्षण करने के बाद डिप्लोमा देगा। इसको लेकर सप्ताह में एक दिन क्लास लगेगी। इस डिप्लोमा के आधार पर भारत के किसी भी राज्य में बीज खाद व दवाई बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिप्लाेमा के बाद लाइसेंस उनकी ओर से ही दिया जाएगा। डिप्लोमा की फीस 20 हजार रुपये देनी होगी। उन्होंने बताया कि अब तक केवल उन्हीं व्यक्तियों का डिप्लोमा कराया जाता था. जो लोग पहले ही उक्त व्यवसाय को करते आ रहे है और उनके पास लाइसेंस है। पहले खाद बीज की डीलरशीप के लाइसेंस के लिए डिप्लोमा की कोई शर्त नहीं थी लेकिन भारत सरकार ने खाद बीज व दवाई के डीलर्स के लिए ये डिप्लोमा अनिवार्य किया है।
विज्ञापन



बिना डिप्लोमा नहीं बनेंगे लाइसेंस : उप कृषि निदेशक

उप कृषि निदेशक ने बताया कि डिप्लोमा के बिना लाइसेंस नहीं बनेगा। इसके लिए इसके लिए इन एग्रीकल्वर एक्सटेंशन सर्विस फार इनपुट डीलर डिप्लोमा जरूर करना होगा। इसके बाद ही नए पुराने लाइसेंस रिन्यू हो पाएंगे। इससे बाजार में नकली खाद बीज की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed