फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature is rising, doctor's advice- take care of your eyes and skin

Ambala News: बढ़ रहा तापमान, चिकित्सक की सलाह- आंख और त्वचा का रखें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Temperature is rising, doctor's advice- take care of your eyes and skin
अंबाला। दिन और रात का तापमान लोगों को परेशान करने लगा है। दिन में जहां गर्मी सता रही है तो रात में तापमान अधिक होने से लोग करवटें बदलने को मजबूर हैं। गर्मी का असर इतना है कि जिला प्रशासन ने लू के बारे में सलाह जारी कर दी है।
विज्ञापन

लोगों को पूरे और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए बोर्ड भी लगा दिए हैं। इसमें से एक बोर्ड उपायुक्त कार्यालय के सामने भी लगाया है। गर्मी के प्रभाव से ओपीडी बढ़ी है। आंखों की जांच के लिए ओपीडी 120 मरीजों तक प्रतिदिन पहुंच रही है। इसी प्रकार त्वचा रोग में 65 लोग रोजाना आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल से डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि लोग गर्मी में आंखों और त्वचा का विशेष ख्याल रखें। गर्मी में सस्ते चश्मों के स्थान पर कंपनी के चश्मों का प्रयोग करें। त्वचा के बचाव को पूरे कपड़े पहनें।
विज्ञापन


दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी

अंबाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील और गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हवाओं में बार-बार बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवा चलने की संभावना बन रही है। 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव व बारिश की संभावना बन रही है।

लू से बचाव को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने यह दी सलाह



- हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, समाचार पत्र पढ़ें।

- गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस, घर में बने पेय का सेवन करें।

- पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोडक़र न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है।

- नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें।

- काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें।

- गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed