फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature crosses 44 degrees, heatwave red alert today too

Ambala News: तापमान 44 डिग्री के पार, आज भी लू का रेड अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 44 degrees, heatwave red alert today too
अंबाला सिटी। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। इससे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा। सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। रविवार को सुबह से ही गर्मी ने परेशान किया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा चलती रही।
विज्ञापन

दोपहर में 44 डिग्री सेल्यिस से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग ने 17 जून को भी लू चलने के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया। इस गर्मी के सीजन में पहली बार लू चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 16 जून को भी रेड अलर्ट रहा। इससे पहले लू चलने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट ही जारी किया गया था।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम
-17 जून को लू चलने की संभावना है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ रात भी गर्म हो सकती है।
-18 जून को लू चलने के साथ गरज-चमक की संभावना भी है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।
-19 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।
-20 जून गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।
दिन-रात लग रहे बिजली के अघोषित कट
गर्मी ज्यादा होने से फ्यूज उड़ने से अघोषित कट लग रहे हैं। यही नहीं लो वाल्टेज की समस्या आने से बिजली भी कभी कम तो कभी ज्यादा आ रही है। रात के समय ज्यादा लोड रहता है, क्योंकि रात 10 से रात 1 बजे तक कूलर, पंखे और एसी ज्यादा चलते हैं। जिस एरिया में ट्रांसफार्मर ज्यादा हांफ रहे हैं या खराब हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर का लोड उस क्षेत्र के लोड से ज्यादा चल रहा है, उन क्षेत्रों में ज्यादा दिक्कत आने पर ट्रांसफार्मर को बदला भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शिकायत केंद्र के नंबर
बिजली समस्या होने पर क्षेत्र के अनुसार लोकल शिकायत केंद्र नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अंबाला सर्कल में अंबाला कैंट बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18250, 9315118243, 93154-57391, अंबाला शहर बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18220, 0171-2540125, 0171-2540126, नारायणगढ़ बिजली सुविधा केंद्र में 93552-20954 नारायणगढ़ टाउन, शहजादपुर बिजली सुविधा केंद्र में 93150-14112 शहजादपुर टाउन में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed