Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tele counseling will be provided from 7 am to 11 pm

सुबह 7 से रात 11 बजे तक टेली कंसलटेशन से मिलेगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tele counseling will be provided from 7 am to 11 pm
लॉक डाउन के कारण बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आईएमए के 22 सीनियर डॉक्टरों की सहायता से कोविड टेली कंसल्टेशन सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति इन डॉक्टरों से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किए गए शेड्यूल के अनुसार बातचीत कर अपनी समस्या और उसके निदान पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

यदि उनमें कोरोना के लक्षण हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं यह भी बताया जाता है कि कोरोना ठीक होने के उपरांत उसके साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं, इसलिए मेडिसन डोज लेने के तरीके तथा वैक्सीन संबंध जानकारी देते हैं। हालांकि यह सुविधा कोविड के लक्षण और कोरोना से जूझ रहे मरीजों के लिए शुरू की गई है, लेकिन आपात स्थिति में अन्य मरीज भी सलाह ले सकेंगे। मुख्यत: यह सेवा कोविड के निदान, समस्या और समाधान के लिए शुरू की गई है ताकि मरीज की भ्रांतियां खत्म कर उसे अच्छा उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

इस तरह बनाया गया है शेड्यूल
सुबह 7 से 9 बजे इनसे करें संपर्क
डॉ. अनु जैन 7082424851, डॉ. नीरज भूषण 7082424852 और डॉ. सौरभ बहल 7082424853।
11 से 1 बजे तक ये रहेंगे मौजूद
डॉ. डीएस गोयल 7082424854, डॉ. प्रवीण गुप्ता 7082424855 और डॉ. पंकज गर्ग 7082424856 से संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह डॉ. नीरज कालड़ा, डॉ. रवि गर्ग और डॉ. वैशाली मेहरा से 7082424857, 7082424858, 7082424859 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 3 बजे तक ये देंगे सेवाएं
इसके अलावा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कोरोना डॉ. किरणदीप 7082424860, डॉ. मनमीत 7082424861 और डॉ. रतन कुमार 7082424862 से संपर्क कर सकते हैं।
3 से 5 यह देंगे सेवाएं
डॉ. अंजू जैन, डॉ. अशोक बवेजा और डॉ. विपिन जैन उपलब्ध रहेंगे। इनसे क्रमश: 7082424863, 7082424864 और 7082424865 पर संपर्क कर सकते हैं।
5 से 7 इन्हें करें फोन
बाद दोपहर 5 बजे से 7 बजे तक बात करने के दृष्टिगत डॉ. अरुण गोयल 7082424866, डॉ. वीके गोयल 7082424867 उपलब्ध रहेंगे।
शाम 7 से 9 इनसे कर सकते हैं बात
डॉ. समीर गुप्ता और डॉ. मनोज अग्रवाल क्रमश: 7082424868 और 708242486 मोबाइल पर बात कर सकते हैं।
रात 9 से 11 इनकी लगाई गई ड्यूटी
डॉ. नवलीन जैन, डॉ. सीके मित्तल और डॉ. राजकुमार शर्मा उपलब्ध रहेंगे। इनसे क्रमश: 7082424870, 7082424871 और 7082424872 नंबर पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed