फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teams will keep an eye on illegal liquor smuggling: Deputy Commissioner

अवैध शराब की तस्करी पर नजर रखेंगी टीमें : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Teams will keep an eye on illegal liquor smuggling: Deputy Commissioner
अंबाला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, जरूरत से ज्यादा नगदी और जेवरात आदि के तहत जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से गठित टीमों द्वारा पूरी नजर रखी जाएगी। उपायुक्त मंगलवार को अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि चुनाव में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके साथ-साथ चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना हमारा दायित्व है। टीमें फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। कहीं पर भी यदि आदर्श आचार संहिता या नियमों की उल्लंघना पाई जाती है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा 1990 शराब की पेटियां पकड़ने का काम किया गया है और आगे भी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई निरंतर में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में डीईटीसी एक्साइज से जिला में कितनी डिस्टलरी हैं, उनकी जानकारी हासिल करते हुए कहा कि इन डिस्टलरियों के पास विशेष नाके लगाए जाएंगे।
डिस्टलरी से निकलने वाली शराब का रिकॉर्ड जांचा जाएगा। अधिकृत शराब ही यहां से जा रही है, उसके साथ-साथ तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर की शेड्यूल के अनुसार 24 घंटे ड्यूटी लगाने बारे भी कहा।

इसके साथ पुलिस भी नाकों पर तमाम गतिविधियों की गहनता से जांच करना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को बेवजह तंग नहीं करना है। चैकिंग के दौरान सौहार्दपूर्ण व्यवहार का परिचय देते हुए अपने कार्य को करना है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को की गई सप्लाई व बिक्री की भी जांच की जाएगी। इस मौके पर नगराधीश विश्वजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed