{"_id":"6b0b18b9ab0de024980a2100","slug":"teams-from-mickey-model-school-and-kfa-won-their-semi-final-matches-ambala-news-c-36-1-sknl1003-173354-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिक्की मॉडल स्कूल और केएफए की टीमों ने जीता सेमीफाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिक्की मॉडल स्कूल और केएफए की टीमों ने जीता सेमीफाइनल मैच
विज्ञापन
छावनी के मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में भिड़ती महिला खिला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में द्वितीय कुलबीर सिंह रावत मेमोरियल अंडर-15 फाइव-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक लीग और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान मिक्की मॉडल स्कूल और केएफए की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को दोनों वर्गों के खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 4-1 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में केएफए ने कड़े मुकाबले में पीएम श्री केवी नंबर-3 (ए) को 2-0 से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। अब फाइनल में केएफए और मिक्की मॉडल स्कूल आमने-सामने होंगे। इससे पहले खेले गए लीग मुकाबलों में मिक्की मॉडल स्कूल ने पीएम श्री केवी नंबर-3 (बी) को 4-0 से, केएफए ने एसडी विद्या स्कूल (ए) को 4-0 से, आर्मी पब्लिक स्कूल ने एमएमआईएस अंबाला सिटी को 2-1 से तथा पीएम श्री केवी नंबर-3 (ए) ने नरिंदर थापा फुटबॉल अकादमी, यमुनानगर को 2-1 से शिकस्त दी।
बालिका वर्ग में सीयूएफसी (सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में एसडी विद्या स्कूल (ए) को 6-0 से और तीसरे मैच में पीएम श्री केवी नंबर-3 को 5-0 से रौंदा। दूसरे मुकाबले में मिक्की मॉडल स्कूल ने क्वीन एफसी को 4-0 से तथा चौथे मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने एसडी विद्या स्कूल (बी) को 4-0 से मात दी।
विज्ञापन
रविवार को बालिका वर्ग का फाइनल सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और मिक्की मॉडल स्कूल के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही बालक वर्ग में तीसरे स्थान के लिए मैच और सीनियर मेंस का प्रदर्शनी मैच भी होगा। मंच पर जोग राज, एमएम विवि के लेक्चरार रवि, विक्की जसमीत वालिया, मिकजीत वालिया, अमृत कुमार और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।