फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers' union will demonstrate on December 30 regarding demands

मांगों को लेकर 30 दिसंबर को प्रदर्शन करेंगी अध्यापक संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union will demonstrate on December 30 regarding demands
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित एसकेएस और एसटीएफआई की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा के नेतृत्व में हुई। बैठक का संचालन महासचिव प्रभु सिंह ने किया। जिला अंबाला प्रधान अशोक कुमार सैनी और राज्य प्रेस सचिव सतबीर ने बताया कि बैठक में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों की दोबारा पंजीकरण करवाने के लिए कह रहा है। वहीं एचटेट के नाम पर कैमरे व जैमर खरीद में किए गए घोटाले की जांच भी नहीं हुई है। इसी को लेकर संघ ने 30 दिसंबर को बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उनकी अन्य मांगें भी हैं। इनमें निदेशक मौलिक शिक्षा द्वारा बार-बार शेड्यूल जारी करने के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों के तबादले और 2017 बैच के प्राथमिक शिक्षकों को स्थायी जिले अलॉट न करना है। लंबे समय से अध्यापकों की पदोन्नति न होना, सत्र 2016-19 की एलटीसी, एसीपी, मेडिकल बिल से संबंधित मामलों का निदेशक स्तर पर निपटारा न होना, एसीपी में प्रमोशन की शर्त लगाकर हजारों अध्यापकों को एसीपी से वंचित कर दिए जाने व बार-बार पत्र लिखने के बावजूद एसीएस द्वारा बातचीत का समय नहीं दिया जाना मांगें हैं। इसी को लेकर उनकी ओर से विरोध किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही निर्णय लिया है कि अध्यापक संघ 23-24 फरवरी 2022 को होने वाली ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगा। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला, सुखदर्शन सरोहा, सत्यनारायण यादव, वेदपाल, मुकेश यादव, सुशील देवी, जगतार सिंह, अनिल सैनी, रामपाल शर्मा, राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed