फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers' Transfers Left in Limbo; All Eyes on April 24

Ambala News: अधर में लटके शिक्षकों के तबादले, 24 अप्रैल पर टिकी निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Transfers Left in Limbo; All Eyes on April 24
अंबाला। हरियाणा में नई शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बावजूद तबादला प्रक्रिया ठप पड़ी है। सरकार के 1 अप्रैल तक तबादले पूरे करने के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। जेबीटी शिक्षकों के सामान्य तबादले 2016 से लंबित होने के कारण हजारों शिक्षक दूर-दराज के क्षेत्रों में फंसे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का मामला फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार द्वारा प्रभावी पक्ष न रख पाने के कारण प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है। इसकी अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। इस बीच जनगणना कार्य शुरू होने से स्थिति और जटिल हो गई है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य सचिव संदीप खोखर ने कहा कि नीति लागू होने के बावजूद तबादले न होना शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा बन गया है। उन्होंने कहा कि कई स्कूल शिक्षक विहीन हो चुके हैं, तो कहीं जरूरत से ज्यादा स्टाफ है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सरकार को तुरंत सामान्य तबादले शुरू कर शिक्षा व्यवस्था को संतुलित करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह मुद्दा बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed