{"_id":"66980dde460cc163e102693a","slug":"teacher-saw-leopard-fear-in-thakurpura-ambala-news-c-36-1-ame1006-126370-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिक्षक ने देखा तेंदुआ, ठाकुरपुरा में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिक्षक ने देखा तेंदुआ, ठाकुरपुरा में खौफ
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। मुलाना क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बरकरार है। बुधवार को राजकीय हाई स्कूल ठाकुरपुरा में खलबली मच गई। जब स्कूल के पीटीआई अध्यापक ने स्कूल के पीछे खेतों में तेंदुए को छलांग लगाते हुए देखने का दावा किया।
इससे कुछ मिनट पहले ही स्कूली बच्चों ने तेंदुए को स्कूल की चहारदीवारी पर देखने बात कही, लेकिन अध्यापक ने उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद बच्चे घबरा गए और रोने लगे। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने गांव के सरपंच को सूचित किया और सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल की छुट्टी कर दी। ठाकुरपुरा में तेंदुआ देखे जाने की खबर से गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं आने दे रहे । लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वाइल्ड लाइफ कर्मियों ने फिर से किसी अन्य जीव जंतु देखे जाने का राग अलापा ।
राजकीय हाई स्कूल ठाकुरपुरा के पीटीआई अध्यापक अनिल ने बताया कि वे स्कूल में मिलकर सफाई करा रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने स्कूल की चहारदीवारी पर तेंदुआ देखने की बात कही लेकिन जब अध्यापकों ने देखा तो वहां कुछ नहीं था। सभी अध्यापकों ने बच्चों की बात पर विश्वास नहीं किया। अध्यापक अनिल ने बताया कि करीब 5-10 मिनट बाद उसने तेंदुए को छलांग लगाते खेतों से पंचायती जमीन में बने जंगल जैसे एरिया में जाते देखा। इसके बाद उन्होंने बच्चों को कक्षाओं में बैठाया और सरपंच सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। स्कूल के सभी बच्चे घबरा गए थे। कुछ तो रोने लग गए। इसके बाद स्कूल के सभी बच्चों को अभिभावकों के साथ उनके घर भेज दे दिया गया।
विज्ञापन
बच्चों की कराई छुट्टी : सरपंच
ग्राम सरपंच ठाकुरपुरा देवेन्द्र वालिया ने बताया कि अध्यापक के तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने पर हमने एहतियातन बच्चों की छुट्टी करा दी थी। वाइल्डलाइफ सहित पुलिस को भी सूचित कर दिया था। उन्होंने मौके का मुआयना किया है।
पिंचरा लगा दिया है : राकेश
वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर अंबाला राकेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके का मुआयना किया गया है। एहतियात के तौर पर हम संभावित जगह पर पिंजरा लगाएंगे। बारिश होने के चलते वहां किसी प्रकार के पांव के निशान नहीं मिले हैं।