फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   TB infected people will be tested with CY instead of Montex

Ambala News: मोंटेंक्स की जगह सीवाई से होगी टीबी संक्रमितों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
TB infected people will be tested with CY instead of Montex
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। टीबी रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब जांच के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टीके में बदलाव किया है। जहां पहले मोंटेक्स टेस्ट किया जाता था। इसमें मोंटेक्स टीके का इस्तेमाल होता था। अब इस टीके की जगह सीवाई टीके का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे मरीज को लगाने के बाद मोंटेक्स की 48 घंटाें में मिलने वाली रिपोर्ट से कम समय लगेगा। इसके साथ ही यह टीका मोंटेक्स से अधिक कारगर है।
इसलिए टीके में करना पड़ा बदलाव ः कई बार देखने में आता है कि जो व्यक्ति टीबी से ग्रसित होता है। उसके परिवार या आसपास के लोगाें को भी बैक्टीरिया से ग्रस्त होने का खतरा रहता है। ऐसे मरीजों को चिन्हित करने के लिए ही विभाग यह टेस्ट करता है। इससे मरीजों का एक्स रे भी करने की जरूरत नहीं पड़ती। टीका लगने के बाद चितके पड़ जाते हैं और उसी चितके से तरल का सैंपल लिया जाता है।
विज्ञापन

अठारह वर्ष से अधिक आयु वालों को लग सकेगा टीका ः निदेशालय के निर्देशों में सामने आया है कि यह टीका अठारह वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को लगाया जा सकता है। टीका लगने के बाद अगर इंडयुशन पांच एमएम से अधिक आता है तो उसके संक्रमित मान जाता है। इसके बाद आगे की जांच के लिए अन्य टेस्ट किए जाते हैं। मोंटेक्स टेस्ट में बहुत थोड़ी सी मात्रा में टयुबरकुलीन डाला जाता था। इसके बाद त्वचा पर उभार आने पर अन्य जांच करवानी पड़ती थी लेकिन सीवाई आधुनिक है इससे संक्रमण का पता जल्दी चल जाता है। सीवाई टीबी टेस्ट टीका लगने के बाद त्वचा पर पड़ने वाले उभार की गहराई और आकार से ही संक्रमण का पता चल जाएगा। संवाद

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed