{"_id":"610459948ebc3e395e5c3758","slug":"tatanagar-amritsar-jallianwala-bagh-will-be-operational-till-september-ambala-news-knl78317028","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग की रेलवे ने बढ़ाई समय अवधि, सितंबर तक होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग की रेलवे ने बढ़ाई समय अवधि, सितंबर तक होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से छावनी जंक्शन सहित लुधियाना व अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने जुलाई तक चलने वाली टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग स्पेशल को अब सितंबर तक चलाने का फैसला किया है। वहीं दरभंगा से अमृतसर के बीच एक दिवसीय ट्रेन संचालन का फैसला किया है।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने सप्ताह के दो दिन चलने वाली ट्रेन संचालन की समय अवधि में बढ़ोतरी की है। ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 08103 टाटानगर-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 अगस्त से 29 सितंबर तक हर सोमवार व बुधवार को चलेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 08104
अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 4 अगस्त से एक अक्टूबर तक हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन बीच रास्ते के लगभग 26 स्टेशन पर रुकती है। ट्रेन रात 9.10 बजे टाटानगर जंक्शन से रवाना होकर दूसरे दिन तड़के 2.10 बजे छावनी और सुबह 6.30 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचती है। वहीं अमृतसर से ट्रेन दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे छावनी और दूसरे दिन रात 9.10 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
दरभंगा-अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज के रास्ते दरभंगा और अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05281 दरभंगा से अमृतसर 3 अगस्त को शाम 5.20 बजे चलकर अगले दिन रात 9 बजे छावनी जंक्शन और 1.45 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05282 अमृतसर से दरभंगा 5 अगस्त को शाम 7.15 बजे रवाना होकर रात 11.50 पर छावनी जंक्शन और दूसरे दिन सुबह 2.55 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी।