फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tata Motors did the placement

Ambala News: टाटा मोटर्स ने किया प्लेसमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors did the placement
अंबाला छावनी के जैन गर्ल्स स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य व बच्चे। प्रवक्ता
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल ने टाटा मोटर्स के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें सेल्स कंसल्टेंट पद के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि मनोज व आरजू ने छात्रों को कार्यप्रणाली की जानकारी देने के बाद साक्षात्कार लिए। प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यावसायिक विकास और भविष्य में सहायक हैं। सेल की संयोजिका डॉ. छवि किरण ने छात्रों को बेहतर करियर के प्रति प्रोत्साहित किया। समन्वयक प्रीति गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन

150 छात्राओं ने किया पौधरोपण
अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। कक्षा छठी से बारहवीं तक की 150 से अधिक छात्राओं ने पौधरोपण किया और हर पौधे पर अपना नाम लिखकर देखभाल करने का संकल्प लिया। नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने पेंटिंग व कविता पाठ के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्या उमा मलिक ने प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने पर जोर देते हुए बच्चों को जागरूक किया। स्कूल प्रधान राजेश जैन ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा हमारा परम कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन

कला स्पर्धा में रियांश, हरनूर और रिद्धिमा प्रथम
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मिडिल विंग में अंतर सदनीय क्रियाक्लाप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने वॉल हैंगिंग, हैंडमेड ज्वेलरी और अंब्रेला डेकोरेशन में अपनी सृजनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में रियांश, हरनूर और रिद्धिमा ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में गुरुनूर, उपान्या और माही उपविजेता रहे। प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का बौद्धिक और रचनात्मक विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटजल शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि शिक्षकों को अब ज्ञान प्रदाता के साथ-साथ प्रभावी मार्गदर्शक की भूमिका निभानी होगी। मुख्य वक्ता डॉ. कृष्ण कुमार ने कौशल आधारित अधिगम और डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने परीक्षा प्रणाली में बदलावों की जानकारी दी। संयोजिका डॉ. ज्योति सौरोत ने कार्यशाला को शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए जरूरी बताया। डॉ. पिंकी गुप्ता, डॉ. गीता कौशिक और डॉ. कमलेश कुमारी मौजूद रहे। संवाद

बौद्धिक संपदा दिवस पर संगोष्ठी
अंबाला। एसडी कॉलेज में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के उपलक्ष्य में आईपी एंड स्पोर्ट्स-रेडी, सेट, इनोवेट विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. बलेश कुमार ने बताया कि खेल उपकरणों के पेटेंट और टीम लोगो के ट्रेडमार्क से ब्रांड वैल्यू व अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। आईआईसी संयोजक डॉ. प्रेम सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक विचारों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान अग्रवाल ने किया। डॉ. छवि किरण, अंकुश अरोड़ा व डॉ. आरती सहित 55 प्रतिभागी मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed