फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tanshu showed his talent in ice speed skating

Ambala News: आइस स्पीड स्केटिंग में तांशू ने दिखाया जौहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tanshu showed his talent in ice speed skating
अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल के छात्र तांशू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते खेल पदा​धि
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन वात्सल्य स्कूल के छात्र तांशू ने एक बार जौहर दिखाकर देश ही नहीं बल्कि अंबाला और कैंटोनमेंट बोर्ड का गौरव बढ़ाया है। तांशू ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स के दौरान आयोजित स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में प्रतिभा के दम पर एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों सहित वात्सल्य स्कूल के प्राचार्य ने तांशू को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। आइस स्पीड स्केटिंग स्पर्धा का आयोजन छह से 14 मार्च तक इटली के टयूरिन शहर में किया गया। इसमें पूरे विश्व से अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भारत की तरफ से अंबाला के तांशू और गुरुग्राम की जायरा पोर्टर को चुना गया था। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार अलग-अलग श्रेणियों में तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए और विश्व में देश व अंबाला का मान-सम्मान बढ़ाया।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में हासिल किया सम्मान
अंबाला के तांशू ने आइस स्पीड स्केटिंग स्पर्धा की 500 मीटर दौड़ श्रेणी में हिस्सा लेकर 1 रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी स्पर्धा के तहत 777 मीटर स्पीड स्केटिंग दौड़ में एक कांस्य पदक जीता। वहीं गुरूग्राम की जायरा पोर्टर ने स्पीड स्केटिंग की 111 मीटर श्रेणी में एक रजत पदक और 222 मीटर दौड़ में एक रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 एथलीट ने लिया हिस्सा
स्पेशल ओलंपिक 2025 शीतकालीन खेलों के लिए 49 प्रतिभागियों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था। ये स्पर्धाएं इटली में आठ से 15 मार्च तक आयोजित की गईं। इसमें स्पीड स्केटिंग, अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर स्पर्धाओं में 102 देशों के 1500 प्रतिभागियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया।
कोच का जताया आभार
स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष लतिका शर्मा ने स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में हरियाणा के प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल को 2 प्रतिभागियों का कोटा मिला था और दोनों ही हरियाणा राज्य से थे। इस मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने कहा कि बौद्धिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए खेल के अनुकूल माहौल बनाने के लिए वे हरियाणा और भारत सरकार के आभारी हैं। हम इन प्रतिभागियों के प्रशिक्षण में उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनके कोच चंद्रभान और मोनिका का भी आभार व्यक्त करते हैं।

वर्जन
तांशु के अंबाला पहुंचते ही उनका सम्मान किया जाएगा। यह पूरे देश सहित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला और वात्सल्य के लिए भी एक अहम उपलब्धि है। तांशु की इस मेहनत के पीछे बोर्ड के अधिकारियों का सराहनीय सहयोग भी शामिल है जोकि वो समय-समय पर करते रहते हैं।
यशपाल, प्राचार्य, वात्सल्य स्कूल, अंबाला।

अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल के छात्र तांशू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते खेल पदाधि

अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल के छात्र तांशू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते खेल पदाधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed