फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Taking mobile phone to polling booth will be prohibited

Ambala News: मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाना रहेगा वर्जित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Taking mobile phone to polling booth will be prohibited
अंबाला। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि 25 मई को अंबाला लोकसभा का मतदान होने जा रहा है। ऐसे में उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि किसी भी लोभ, लालच से दूर निर्भय होकर अधिक से अधिक मतदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने विवेक से अपनी पसंद के उम्मीदवार को दें। डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि देश के गर्व और लोकतंत्र के पर्व को आनंद के साथ मनाए। आपकी एक-एक वोट से सरकार बनती है, ऐसे में अपने वोट की अहमियत को समझें और 25 मई को मतदान के लिए निकलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई डरा धमकाकर आपको मतदान के लिए कहता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या वोटर हैल्पलाइन पर दें। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा की मतदाता किसी नशे आदि के लालच में भी न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। ऐसे में जब भी मतदान के लिए जाएं तो अपना मोबाइल फोन साथ लेकर न जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। ऐसे में हड़बड़ी न दिखाएं अपनी बारी आने पर ही मतदान करें। इसके अलावा बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों को पहले वोट डालने दें।

पोलिंग स्टेशन पर रहेगी व्हील चेयर की सुविधा
डीसी डा. शालीन ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ-साथ रैडक्रास, नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के स्वयं सेवक भी बुजुर्गों, दिव्यांगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर रैंप भी बनाए गये हैं। इसके साथ-साथ पोलिंग बूथ पर पीने के पानी और बिजली की पूरी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed