फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Take responsibility for environmental protection, this is the wisdom

पर्यावरण संरक्षण की लें जिम्मेदारी, यही समझदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Take responsibility for environmental protection, this is the wisdom
अंबाला। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रविवार को शिक्षण संस्थान और संस्थाओं की ओर से पौधे रोपित किए गए। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पीकेआर जैन कॉलेज में रोपित किए 160 पौधे
अंबाला सिटी। महावीर अंतरराष्ट्रीय संस्था ने पीकेआर जैन पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कॉलेज में 160 पौधे लगाए गए। संस्था से विनोद जैन प्रधान, ललित जैन सचिव, जीतेश जैन जोनल चेयरमैन सुनील जैन, डॉ. अनिल जैन व अन्य ने कनेर, गुलमोहर, चांदनी, नीम आदि ने उपयोगी पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मपाल जैन, कॉलेज कन्वीनर भारत भूषण जैन व को-कन्वीनर दीपक जैन ने कहा कि देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं। मानव जीवन खतरे में है। समझदारी इसी में है कि हम स्वयं पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुदिता भटनागर व उप प्राचार्य डॉ. मिनी सपरा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

पौधे रोपित कर ली देखभाल की जिम्मेदारी
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद की महर्षि दयानंद शाखा सदस्यों ने सेक्टर 9 के पार्क में 31 पौधे लगाए। जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी सदस्य राकेश शर्मा ने ली। इसके प्रकल्प प्रमुख राकेश शर्मा व शैलेंद्र अरोड़ा रहे। इस अवसर पर पार्षद हितेश जैन, पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र मोहन शर्मा, शाखा संरक्षक प्रदीप गोयल, शाखा अध्यक्ष राकेश जिंदल, मुकेश एबट, शैलेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष चमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे लगाने का दिया संदेश
अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर अवेयरनेस क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा दत्त ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। संवाद
विद्यार्थियों को समझाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व
अंबाला सिटी। सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पौधरोपण किया। विद्यार्थियों के साथ साथ सभी स्टाफ सदस्यों ने योगदान दिया। प्रधानाचार्य नीरू अरोड़ा ने कहा कि सभी एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें। संवाद
बच्चों को समझाया कंपोस्ट खाद का महत्व
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में सप्ताहांत गतिविधि के रूप में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरुकता पैदा करना, उन्हें सतत विकास की अवधारणा को समझने में मदद करना और रसोई के कचरे आदि का उपयोग करके घर पर खुद खाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करना था। स्कूल की निर्देशक प्राचार्य नील इंद्रजीत कौर संधु ने कहा कि छात्र अपने पर्यावरण को साफ रखने केसाथ ही कचरे का प्रबंधन करना सीखेंगे। विद्यालय के अध्यक्ष बीके सोनी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए
शाहजादपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद शहजादपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रांगण में आईपीएस मयंक मिश्रा ने पौधरोपण किया। मयंक मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। यह सब जानते हैं कि पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जिस क्षेत्र में पेड़ या वनों की कमी होती है उस क्षेत्र में वर्षा कम होती है। इस अवसर पर एसआई धर्मपाल, देवराज, भाविप के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, सचिव गौरव गुप्ता, पर्यावरण प्रमुख बलदेव शर्मा, सेवा हमारा सौभाग्य फाउंडेशन से शैंकी व अश्वनी शर्मा मौजूद रहे। संवाद
रैली निकाल किया जागरूक
अंबाला सिटी। एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज के इको क्लब व नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियां करवाई। छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। उन्होंने रैली निकाल लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का नारा दिया। प्रध्यापकों व छात्राओं के इस प्रयास को प्राचार्य किरण आंगरा ने सहारा। इस अवसर पर दीपिका शर्मा, डॉ. सीमा सिंगल, सीमा अग्रवाल, रीनु शर्मा तथा आंचल मौजूद रहे। संवाद
छात्राओं ने अपने-अपने घर पर रोपित किए पौधे
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय शहर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार रखे। साथ ही अपने अपने घरों में एक-एक पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय प्राचार्य व डॉ. बीआर आंबेडकर सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट अंबाला की प्रधान निशा बुराक ने संबोधित किया। महाविद्यालय की एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस की संयोजिका प्रो. सुप्रिया चोपड़ा ने बताया कि सभी सदस्यों ने पौधे रोपित किए।
नारा लेखन में श्याम ने हासिल किया प्रथम स्थान
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में पेंटिंग, नारा लेखन प्रतियोगिता हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंबाला द्वारा करवाई गई। प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने भाग लिया। नारा लेखन में नौवीं से बारहवीं में प्रथम स्थान श्याम, शान मनोचा द्वितीय और तृतीय स्थान गुरदित सिंह ने प्राप्त किया। इसी प्रकार छह से आठ कक्षाओं में प्रथम कृष्णा, द्वितीय शिवम, शान तृतीय रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में छह से आठ में विशाल प्रथम, द्वितीय गौरव मनोचा और तृतीय स्थान सूरज ने प्राप्त किया। वहीं, 9वीं से 12वीं में प्रथम स्थान रोहित, द्वितीय स्थान नमन और जतिन तृतीय रहे। कार्यक्रम में सुखराम एसडीओ विक्रम ग्रेवाल लीगल सहायक और संजीव कुमार एसडीओ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सफल आयोजन करवाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सतबीर सैनी, सह संयोजक रविंद्र कुमार पीजीटी इंग्लिश, स्कूल स्टाफ निर्मल, वंदना, मोनिका, सीमा, अंजू तथा समर्थ चौधरी मौजूद रहे।

युवाओं को किया पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक
अंबाला। नेहरू युवा केंद्र अंबाला के सहयोग से नईं राहे युवा विकास मंडल करधान के हरि नगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मौके पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मधु रानी ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के दिन एक पौधा अवश्य ही लगाएं। भारत ही नही पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। इस मौके पर मीनू रानी, निशा, पूनम, नितिन, सोहनलाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed