{"_id":"62ba080c5351ce4ccb02962b","slug":"take-measures-before-rain-ambala-news-knl1128652190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले करें उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले करें उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में आ रही परेशानी को लेकर सोमवार निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षद संदीप सचदेवा, पार्षद मनीष आनंद, मन्नी, पार्षद शोभा पुनिया, सुंदर ढींगरा, पूर्व मेयर रमेश मल, पिंकू सूद, सुरेश सहोता, यतिन बंसल व मंडल महामंत्री प्रीतम गील ने जनता को छोटे-छोटे स्तर पर आ रही दिक्कतों से ज्ञापन देकर अवगत कराया।
पार्षदों ने मांग रखी कि समय रहते नगर निगम के अधिकारी शहर में मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए सभी उपकरणों व दवाइयों का उचित प्रबंध कर लें ताकि बरसाती सीजन शुरू होते ही और उसके तुरंत बाद इसका निवारण किया जा सके। अंबाला के प्रत्येक वार्ड में 1-1 फॉगिंग मशीन दी जाए, जिससे लोगों को कम से कम बीमारियों से ग्रस्त होना पड़े। जगमग योजना के लागू होने तक प्रत्येक वार्ड में लगभग 100 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। उन्होंने नगर निगम में सिटीजन चार्टर को लागू करने की भी मांग की। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम कार्यालय के अंदर कहीं भी ऐसा कोई बोर्ड नहीं लगा है जिससे यह पता चल सके कि किस काम को कितने दिन में किया जाना है।
इसका लाभ उठाकर नगर निगम के कर्मचारी जनता को गुमराह करते हैं। लोग चक्कर लगाते हैं और इन्हीं चक्करों के बीच में दलालों का खेल शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई निगम कार्यालय से नहीं हुई तो यह सारा मामला स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता व अर्बन लोकल बॉडी डायरेक्टर को अवगत करवाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के पास भी इन सारे मुद्दों को पहुंचाया जाएगा।